लंदनटीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड से एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो उनकी बेटी आयरा का है, जिसमें 'ऐ वतन वतन मेरे आबाद रहे तूं...' वह डांस करते दिखाई दे रही हैं। मौका है देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस का। उन्होंने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- आज का दिन इस महान राष्ट्र का हिस्सा होने पर गर्व महसूस करने का दिन है। स्वतंत्रता की यह भावना हम सभी को जीवन में सफलता और गौरव की ओर ले जाए। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! शमी अक्सर बेटी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। बता दें कि उनका वाइफ हसीन जहां से टकराव चल रहे है। हसीन ने शमी पर कई संगीन आरोप लगाए थे। उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। मोहम्मद शमी टीम का हिस्सा हैं और फिलहाल लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट खेल रहे हैं। आज मैच का चौथा दिन है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3AEcFyc






0 comments:
Post a Comment