Wednesday, August 11, 2021

क्वॉरनटीन में सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी साव का मजेदार वीडियो, दिखाया 'अंदाज अपना-अपना'

लंदन टीम इंडिया के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी साव फिलहाल लंदन में क्वारंटीन में हैं। वे जल्द ही भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। इस बीच दोनों खिलाड़ी अपने खाली वक्त में फैंस का मनोरंजन करने में लगे हैं। दोनों ने एक मजेदार इंस्टाग्राम रील बनाया है। जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। दोनों ने सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' का मशहूर डायलॉग रील पर किया है। इन दोनों ने रील में सलमान खान और आमिर खान के डायलॉग पर ऐक्ट किया है। इसे देखकर आप भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे। सूर्यकुमार यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर भी किया है। सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी साव श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद इंग्लैंड के लिए रवाना हुए थे। वे वहां चोटिल शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर के स्थान पर गए हैं। दोनों खिलाड़ी जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे और तीसरे टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध होंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 25 अगस्त से हेडिंग्ले, लीड्स में होगा। पृथ्वी साव टीम के लिए बैकअप ओपनर होंगे वहीं सूर्यकुमार यादव को मिडल-ऑर्डर में चुना जा सकता है। अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा का हालिया फॉर्म बहुत अच्छा नहीं रहा है और ऐसे में टीम प्रबंधन के पास विकल्प मौजूद होंगे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3lWD1HC
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support