नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का बाइक प्रेम जगजाहिर है। माही को कई बार उनके गृहनगर रांची की सड़कों पर बाइक का लुत्फ उठाते हुए देखा गया है। भारत में मोटोजीपी के ब्रैंड एम्बेसडर बॉलिवुड अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) का कहना है कि धोनी उनसे तेज बाइक चलाते हैं। मिड डे के मुताबिक जॉन अब्राहम बच्चों के लिए मोटरसाइकिल अकादमी की शुरू करना चाहते हैं। उनके पास अपनी 16 बाइक्स हैं। भारतीय ऐक्टर से जब माही और उनके बीच रेस के बारे में पूछा गया तो जॉन ने कहा' , वह (धोनी) इसे जीत जाएंगे। वह बहुत बहादुर हैं। वह एक स्पोर्ट्समैन हैं। मैं एक ऐक्टर हूं। मैं आपको बताना चाहूंगा कि वह बहुत अच्छे चालक हैं।' धोनी के पास ढेरों बाइक्स हैं आईसीसी के तीनों टूर्नामेंट में जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान धोनी के पास ढेरों बाइक्स हैं। उनके रांची स्थित फॉर्म हाउस में पुरानी से लेकर अत्याधुनिक बाइक्स हैं। रांची के राजकुमार की पहली बाइक राजदूत थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धोनी ने सबसे पहले यह बाइक 4,500 रुपये मे खरीदा था। सबसे पहले ये बाइक खरीदी धोनी के पास दमदार बाइक्स का कलेक्शन है। उनके गैरेज में पुराने जमाने की बाइक से लेकर हाइपरस्पोर्ट बाइक्स तक हैं। धोनी की सबसे पहली बाइक 'राजदूत' थी। बताया जाता है कि इस बाइक को धोनी ने तकरीबन 4,500 रुपए में खरीदा था। धोनी ने कई साल पहले ट्विटर पर इस बाइक की फोटो शेयर की थी। उन्होंने साथ ही लिखा, 'मेरी पहली बाइक।' माही की पसंदीदा बाइक्स में शुमार है कावासाकी निंजा एच2 धोनी की पसंदीदा बाइक्स में कावासाकी निंजा एच2 शामिल है। धोनी खाली समय में इस बाइक पर सवारी का आनंद उठाते हैं। इस बाइक में 998 सीसी, चार-सिलिंडर, सुपरचार्ज्ड इंजन है। हार्ले-डेविडसन फैट बॉय वर्ल्ड क्रिकेट में कैप्टन कूल के नाम फेमस टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी के पास हार्ले-डेविडसन फैट बॉय जैसी बेहतरीन बाइक है। इस बाइक में 1,690cc का इंजन है, जो 132 Bhp की पावर जेनरेट करता है। धोनी को उनके फॉर्म हाउस पर कई बार अपनी बाइक्स को साफ करते हुए देखा गया है। धोनी की पत्नी साक्षी बेटी जीवा के साथ माही की बाइक का आनंद लेते छोटा वीडियो या फोटो शेयर करती रहती हैं। धोनी सितंबर में दिखेंगे क्रिकेट के मैदान पर एमएस धोनी आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में अगले महीने चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ का आयोजन 19 सितंबर से यूएई में होगा। पहला मुकाबला सीएसके और मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) के बीच होगा।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3fzYjqC






0 comments:
Post a Comment