नई दिल्ली ट्विटर ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर और महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ब्लू टिक हटा दिया था। हालांकि कुछ ही देर बाद उनका अकाउंट वापस वेरिफाई कर दिया गया। अमेरिकन माइक्रो ब्लॉगिंग और सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर बीते कुछ माह से लगातार विवादों में फंसा हुआ है। माही का वेरिफिकेशन बैज क्यों हटाया गया, कैसे वापस आया इस पर फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ट्विटर पर एक्टिव नहीं धोनीदिग्गज पूर्व क्रिकेटर ने आखिरी ट्वीट आठ जनवरी को ट्वीट किया था। इस सोशल नेटवर्किंग साइट पर महेंद्र सिंह के करीब 8.2 मिलियन फॉलोअर हैं। हो सकता है कि अपनी गाइडलाइंस पर अमल करते हुए ट्विटर ने यह कार्रवाई की हो। हालांकि पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब किसी पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले यूजर के अकाउंट को सस्पेंड या ब्लू टिक कैटेगरी से हटाया गया हो। क्यों हटाया जाता है ब्लू टिक?
- अगर कोई अकाउंट लंबे समय से एक्टिव नहीं है तो बिना किसी नोटिस के उसका ब्लू टिक हटाया जा सकता है।
- यदि सरकारी पद पर रहने के दौरान अकाउंट वेरिफाई हुआ है तो आपके पद से हटने के बाद ब्लू टिक भी हटाया जा सकता है।
- यदि किसी अकाउंट से बार-बार ट्विटर पॉलिसी का उल्लंघन हो रहा है तो इस स्थिति में भी ब्लू टिक से हाथ धोनी पड़ सकता है।
- बार-बार प्रोफाइल फोटो, डिस्पले नेम, बायो बदलने को भी ट्विटर गुमराह करने की श्रेणी में डालता है, ये भी एक कारण है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3lA2Vkj






0 comments:
Post a Comment