Monday, August 23, 2021

पंत ने खुद को बताया 'क्लास का सीधा बच्चा', अक्षर ने कर दी खिंचाई, कहा- और वो जो फोटो ले रहा था

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कि कुछ तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन फोटो शेयर किए हैं। इस फोटो को देख पंत के साथी खिलाड़ी अक्षर पटेल (Axar Patel) ने उनसे मजे लेने की कोशिश की है। पंत और अक्षर पटेल इस समय यूके में टीम इंडिया के साथ हैं। दोनों इंग्लैंड (India vs England Test) के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के 24 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है। पंत को मौजूदा सीरीज के शुरुआती दोनों टेस्ट में खेलने का मौका मिला जबकि अक्षर पटेल को अभी भी मौजूदा दौरे पर अपने पहले टेस्ट में खेलने का इंतजार है। पंत ने सोशल मीडिया पर जो फोटो शेयर किया उसमें वह कैजुअल कपड़े पहने हुए हैं। उन्होंने इन फोटो का कैप्शन लिखा, ' क्लास का सबसे सीधा लड़का।' पंत की ये बात अक्षर को नागवार गुजरी। अक्षर ने कॉमेंट बॉक्स में जाकर लिखा, ' सबसे शरीफ लड़का तो वो है जो फोटो ले रहा है।' अक्षर के अलावा फैंस ने भी पंत के इन फोटोज पर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने स्पाइडर मैन से तुलना की वहीं दूसरे ने लिखा कि मैच में अपना सीधापन नहीं दिखाना। इससे पहले भी दोनों को एक दूसरे की टांग खिंचते हुए देखा गया है। सीरीज से पहले दोनों जिम में एक साथ पसीना बहाते हुए देखे गए थे। तीसरा टेस्ट मैच बुधवार से हेडिंग्ले में खेला जाएगा पंत ने मौजूदा सीरीज की तीन पारियों में 25, 37 और 22 रन का स्कोर किया है। वह तीसरे टेस्ट में भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। भारत ने लॉर्डस टेस्ट में इंग्लैंड को 151 रन से रौंदा था। तीसरा टेस्ट मैच हेडिंग्ले में बुधवार से खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3B30X0r
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support