सिडनी न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर का दिल का ऑपरेशन सफल रहा है और इमर्जेंसी सर्जरी के बाद फिलहाल लाइफ सपॉर्ट से बाहर आ गए हैं। शुक्रवार को उनके वकील ने इस बात की जानकारी दी। उनके वकील आरोन लॉयड ने अपने बयान में कहा, 'यह जानकारी देते हुए मुझे खुशी हो रही है कि क्रेन्स सिडनी में लाइफ सपॉर्ट से बाहर आ गए हैं और अपने परिवार से बात कर पा रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'वह और उनका परिवार दुआओं और उनकी निजता कायम रखने के लिए शुक्रगुजार हैं। उन्होंने अनुरोध किया है कि इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।' 51 वर्षीय क्रेन्स की सर्जरी कैनबरा में हुई ती। लेकिन बिगड़ती तबीयत के बाद एक अन्य ऑपरेशन के लिए उन्हें सिडनी ट्रांसफर किया गया। न्यूजीलैंड मीडिया ने रिपोर्ट किया है कि क्रेन्स की ह्रदय की मुख्य धमनी में तकलीफ के कारण उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा था। क्रेन्स ने 1989 से 2006 के बीच न्यूजीलैंड के लिए 62 टेस्ट और 215 वनडे इंटरनैशनल खेले हैं। इसके साथ ही उन्होंने 20 टी20 इंटरनैशनल मुकाबले भी खेले। उनके पिता लांस भी कीवी टीम का अहम हिस्सा रहे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2W2eyGD






0 comments:
Post a Comment