Monday, August 9, 2021

ड्रॉ मैच भी क्यों टीम इंडिया के लिए साबित होगा वरदान? दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान

नटिंघमविकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का मानना है कि पहले टेस्ट के बाद भारत का पलड़ा भारी है। कार्तिक के मुताबिक हालांकि ट्रेंट ब्रिज में खेला गया पहला टेस्ट बेशक ड्रॉ रहा पर मेजबान टीम को भारतीय टीम के समक्ष काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्काई स्पोर्टस से बात करते हुए कार्तिक ने कहा कि, ‘खेल के अंतिम दिन भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा। इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड के मुकाबले भारत को काफी कुछ सीखने को मिला। पूरे टेस्ट के दौरान मेहमान टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।’ कार्तिक ने आगे कहा, ‘जिस तरह खेल के पहले दिन के पहले ही ओवर में बुमराह ने रोरी बर्न्स को आउट किया वो शानदार था। भारतीय गेंदबाजो ने अपना इरादा वहीं साफ कर दिया था। बल्लेबाजों ने भी अच्छा खेल दिखाया।’ मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा, ‘मैच को जीतने के बहुत करीब थे हम। हमारे बल्लेबाज और गेंदबाज, दोनो हीं अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे।’ इंग्लैंड के कप्तान जो रुट ने मैच के बाद कहा कि, ‘हम यहां से लॉर्ड्स जा रहें हैं, जिस तरह से टीम ने पहली पारी में खेली अगर दूसरी पारी में भी खेलती तो और अच्छा रहता। टीम अत्मविश्वास से भरी हुई है।’ उल्लेखनीय है कि मैच में पांचवें और अंतिम दिन रविवार को एक भी गेंद फेंके बिना दिन का खेल रद्द होने से दोनों टीमों को अंक बांटने पर बाध्य होना पड़ा। भारत को अंतिम दिन जीत के लिए 157 रन और बनाने थे जबकि उसके नौ विकेट शेष थे लेकिन लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की अंक प्रणाली के तहत दोनों टीमों को चार-चार अंक मिले। खराब मौसम के कारण पहले टेस्ट में संभावित 450 ओवरों में से 250 से कुछ अधिक ओवर ही फेंके जा सके।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3s0VSCB
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support