लंदनइंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन का मानना है कि मैदान पर विराट कोहली का जोश और उत्साह देखकर लगता है कि टेस्ट क्रिकेट उनके लिए सबकुछ है और उनका यह जुनून इस प्रारूप के लिए अच्छा है, जिसे इस समय सबसे ज्यादा प्यार की जरूरत है। पीटरसन ने कहा कि कोहली अपनी मेहनत से सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के नक्शेकदम पर चल पड़े हैं जो महान टेस्ट क्रिकेटर रहे हैं। उन्होंने ‘बेटवे’ के लिए अपने ब्लॉग में लिखा, 'विराट कोहली को जितना मैं जानता हूं, मुझे पता है कि अपने नायकों का अनुसरण करने के लिये उसने कितनी मेहनत की है, उसके नायक सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और टेस्ट क्रिकेट के बाकी लीजैंड हैं।' ग्लोबल सुपरस्टार है कोहली बकौल पीटरसन, 'कोहली को पता है कि खेल का लीजैंड बनने के लिए उसे टी-20 के साथ टेस्ट क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। यही वजह है कि वह इस प्रारूप को इतनी अहमियत देता है । वह भी ऐसे समय में जब टेस्ट क्रिकेट को इसकी सख्त जरूरत है। एक वैश्विक सुपरस्टार क्रिकेटर का टेस्ट क्रिकेट के लिए यह जुनून देखकर अच्छा लगता है।’ सिराज की भी तारीफ कोहली की कप्तानी में भारत नंबर एक टेस्ट टीम बना और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंचा जिसमें उसे न्यूजीलैंड ने हराया। भारत ने इस सप्ताह लॉर्ड्स पर इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 151 रन से हराया। पीटरसन ने कहा, 'वह चाहता है कि उसकी टीम हर हालात में अच्छा प्रदर्शन करे। उन्होंने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की तारीफ की जिन्होंने दूसरे टेस्ट में चार विकेट लिए।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2W0JUNj






0 comments:
Post a Comment