इंग्लैंड और भारत के बीच सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते ड्रॉ हो गया। सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स में गुरुवार से खेला जाएगा। पहले मैच की बारिश के बाद दूसरे मैच में मौसम कैसा रहेगा यह एक बड़ा सवाल है। हालांकि इंग्लैंड के मौसम के बारे में कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता। इंग्लैंड का मौसम कभी भी बदल सकता है। नॉटिंगम टेस्ट का पहला दिन भारत से धुलने के बाद फैंस उम्मीद कर रहे होंगे लॉर्ड्स में मौसम साफ रहे। दोनों टीमों के खिलाड़ी भी चाहेंग कि पांचों दिन पूरा खेल हो। एक्युवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक आज दिन में तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा और सुबह के वक्त बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि उमस 76 प्रतिशत रह सकती है। साथ ही आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। दोपहर में भी मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है। आसमान में 69 फीसदी बादल छाए रहेंगे और उमस कम होकर 61 प्रतिशत हो जाएगी। वहीं तापमान कम हो कर 16 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। कुल मिलाकर मैच के पहले दिन लंदन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। अगर ऐसा रहता है तो आपको पूरा दिन खेल देखने को मिल सकता है। मैच की शुरुआत से पहले हालांकि दोनों टीमों खिलाड़ियों की चोट से परेशान हैं। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर जहां हैमस्ट्रिंग में चोट के चलते नहीं खेल पाएंगे वहीं इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2VNI6HM






0 comments:
Post a Comment