Wednesday, August 11, 2021

शाकिब अल हसन और स्टेफनी टेलर का जलवा, ICC ने चुना जुलाई का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

दुबई बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब-अल-हसन और वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर को बुधवार को क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का जुलाई महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। खेल के तीनों प्रारूपों में शाकिब के योगदान से बांग्लादेश ने पिछले महीने जिंबाब्वे के खिलाफ श्रृंखला जीती थी। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दूसरे एक दिवसीय में जिंबाब्वे पर बांग्लादेश की तीन विकेट की जीत के दौरान शाकिब ने नाबाद 96 रन की पारी खेली थी। टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में शाकिब ने तीन विकेट चटकाए थे। बांग्लादेश ने जिंबाब्वे के खिलाफ टी-20 श्रृंखला भी जीती थी। वह आईसीसी पुरुष टी-20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर भी बन गए हैं। शाकिब ने जुलाई के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की दौड़ में आस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श और वेस्टइंडीज के हेडन वाल्श जूनियर को पछाड़ा। वेस्टइंडीज ने टेलर की अगुआई में पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम को एक दिवसीय और टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में हराया। वह टीम की अपनी साथी हेली मैथ्यूज और पाकिस्तान की फातिमा सना को पछाड़कर महीने की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर बनीं। पाकिस्तान के खिलाफ चार एक दिवसीय मैचों में टेलर ने 79.18 के स्ट्राइक रेट से 175 रन बनाने के अलावा 3.72 की इकॉनॉमी रेट से तीन विकेट चटकाए। वह जुलाई में आईसीसी की महिला एक दिवसीय बल्लेबाजों और ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शीर्ष पर थी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3AM83qb
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support