लंदन भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। तीसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 391 रन बनाए। इस तरह उसे पहली पारी में 27 रन की बढ़त प्राप्त हुई। भारत ने पहली पारी में 364 रन बनाए थे। Scorecard रविवार यानी आज भारतीय टीम मेजबान के खिलाफ बड़ी बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। ओपनर केएल राहुल और रोहित शर्मा से टीम इंडिया को अधिक उम्मीदें होंगी जिन्होंने पहली पारी में क्रमश: 129 और 83 रन की पारी खेली थी। मिडिल ऑर्डर का नहीं चल पाना टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है। कप्तान विराट कोहली लंबे समय से शतक का इंतजार है वहीं चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे भी पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ नई शुरुआत करना चाहेंगे। पुजारा, रहाणे और कोहली को दिखाना होगा दम टीम इंडिया की 'नई दीवार' चेतेश्वर पुजारा ने मौजूदा सीरीज की 3 पारियों में 4, 12* और 9 रन बनाए हैं। उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे भी अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। रहाणे ने मौजूदा सीरीज में अभी तक 5 और 1 रन की पारी खेली हैं। वहीं कैप्टन विराट कोहली 0 और 42 रन का स्कोर बना चुके हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/37M0ovf






0 comments:
Post a Comment