नई दिल्ली भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। यह मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले ग्राउंड पर खेला जा रहा है। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। ऐसे में उसकी कोशिश इस टेस्ट मैच को जीतकर बढ़त को दोगुनी करने की होगी। इससे पहले सोशल मीडिया पर आर अश्विन को लेकर लोग बैटिंग कर रहे थे। फैंस अश्विन को प्लेइंग इलवने में शामिल करने की दुआएं कर रहे थे। भारत vs इंग्लैंड: और टॉस जीतकर हैरान रह गए कोहली विराट कोहली ने जब टॉस जीता, तो उनके चेहरे पर हैरानी थी। उनकी जुबां से भी निकला पड़ा- सरप्राइज्ड। दरअसल कोहली ने लगातार 8 टॉस हारने के बाद इस बार टॉस जीता था। हालांकि कोहली के लिए इसमें एक अनचाहा संयोग भी छिपा है। लीड्स के इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम को ज्यादातर बार हार का सामना करना पड़ा है। पिछले पांच टेस्ट मैचों में जिस भी टीम ने टॉस जीता है, वह हारी है। भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 151 रन से पराजित किया था जबकि सीरीज का पहला टेस्ट मैच बारिश की वजह से ड्रॉ रहा था। हेडिंग्ले में टीम इंडिया में मौजूद खिलाड़ी पहली बार टेस्ट मैच खेलेंगे। भारत ने हेडिंग्ले में 6 टेस्ट खेले हैं टीम इंडिया (India Record Headingley) ने इस मैदान पर अभी तक कुी 6 टेस्ट खेले हैं जिसमें से 2 में उसे जीत मिली है जबकि 3 टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। एक टेस्ट मैच ड्रॉ रहा है। भारत ने यहां 1986 और 2002 में टेस्ट मैच अपने नाम किया था। इससे पहले 1979 में भारत ने इंग्लैंड से ड्रॉ खेला था वहीं 1952, 1959 और 1967 में टीम इंडिया को हार मिली थी। 19 साल बाद भारतीय टीम इस मैदान पर टेस्ट खेलने उतर रही है। तब महज 67 रन पर ढेर हो गई थी इंग्लैंड की टीम मेजबान इंग्लैंड ने इस मैदान पर अपना आखिरी टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2019 में खेला था। एशेज सीरीज के तहत खेले गए इस टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड की टीम महज 67 रन पर ऑलआउट हो गई थी। हालांकि बाद में दूसरी पारी में इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के शानदार शतक के दम पर एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3kpN1XA






0 comments:
Post a Comment