नई दि ल्ली भारतीय क्रिकेट टीम हेडिंग्ले टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड की पारी को जल्द से जल्द समेटना चाहेगी। पहली पारी में महज 78 रन पर ढेर होने वाली टीम इंडिया को अब अपने गेंदबाजों से उम्मीद है। इस मैच में टीम इंडिया को उसके गेंदबाज ही वापसी करा सकते हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए 120 रन बना लिए थे। पहले दिन जो रूट एंड कंपनी भारत के खिलाफ 42 रन की बढ़त ले ली थी। उसके पूरे 10 विकेट सुरक्षित हैं। ऐसे में उसकी कोशिश बड़ा स्कोर बनाने की होगी। दूसरी ओर टीम इंडिया को इंग्लैंड के बल्लेबाजों के विकेट जल्दी गिराने होंगे। हालांकि यह आसान नहीं होगा लेकिन विपक्षी टीम के गेंदबाजों से प्ररेणा लेकर भारतीय पेसर्स भी अपनी गेंदबाजी से कमाल कर सकते हैं। पहले दिन भारतीय गेंदबाज असरहीन रहे। 42 ओवर की गेंदबाजी के बावजूद भारतीय गेंदबाजों को कोई विकेट नहीं मिला।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3jjQ0l4






0 comments:
Post a Comment