Wednesday, August 25, 2021

IPL से पहले महेंद्र सिंह धोनी उड़ा रहे लंबे-लंबे छक्के, फैंस बोले- माही मार रहा है

नई दिल्ली पिछले साल इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस समय आईपीएल 2021 (IPL 2021 UAE) के यूएई लेग की तैयारियों में दिलों जान से जुट गए हैं। आईपील 2021 के दूसरे हाफ का आयोजन 19 सितंबर से यूएई में होगा। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी (Dhoni) टीम के कुछ खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ हाल में यूएई पहुंचे है। उनका पहला लक्ष्य टीम को आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचाने की होगी। सीएसके ने हाल में सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में धोनी लंबे लंबे छक्के उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। सीएसके की ओर से इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए वीडियो में धोनी नेट्स में लंबे लंबे छक्के जड़ रहे हैं। इस दौरान वह बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। धोनी ने इतना लंबा छक्का जड़ा कि कई गेंदें पार्क से बाहर चली गईं। इसके बाद उन्हें टीम साथियों संग गेंद को झाड़ियों में ढूढ़ते हुए देखा गया। हालांकि वह गेंद को ढूढ़ने में सफल हो जाते हैं। धोनी के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक फैंस ने कॉमेंट बॉक्स में लिखा, ' दिल खुश हो गया।' दूसरे फैन ने लिखा, ' माही मार रहा है।' आईपीएल 2021 का पहला हाफ कोविड की वजह से बीच में स्थगित कर दिया गया था। कड़े बायो बबल में कोरोना की एंट्री के बाद आईपीएल को 4 मई को सस्पेंड कर दिया गया था। पहले हाफ में 29 मैच खेले गए थे। दूसरे हाफ में 31 मैच खेला जाना है। सीएसके 5 मैच जीतकर दूसरे नंबर पर है मौजूदा सीजन में सीएसके बेहतरी लय में दिखाई दे रही है। उसने आईपीएल 2021 के पहले हाफ में 5 मैच जीते जबकि दो में उसे हार मिली। सीएसके टीम प्वांइट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है जबकि दिल्ली कैपिटल्स टॉप पर है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3Dd4lHX
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support