Tuesday, August 17, 2021

T20 WC: पाकिस्तान सहित इन टीमों से भिड़ेंगे कोहली के रणबांकुरे, जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

नई दिल्लीइंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल ने मंगलवार को टी-20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान किया। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को दुबई में होने वाले मुकाबले के साथ करेगी। भारत का अगला मुकाबला 31 अक्टूबर को दुबई में न्यूजीलैंड से होगा, उसके बाद टीम को तीन नवंबर को अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। भारत को सुपर 12 मैच के बचे हुए दो मैचों को ग्रुप बी के विजेता (दुबई में पांच नवंबर) और ग्रुप ए से दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम (दुबई में आठ नवंबर) के खिलाफ खेलना है। किस ग्रुप में कौन?ग्रुप-ए में 2014 में चैम्पियन बने श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड और नामीबिया शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी और ओमान हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर 12 चरण के लिए क्वॉलिफाइ करेंगी।
मैच तारीख भारत के अनुसार समय स्थान
vs पाकिस्तान 24 अक्टूबर शाम 6 बजे दुबई
vs न्यूजीलैंड 31 अक्टूबर शाम 6 बजे दुबई
vs अफगानिस्तान 3 नवंबर शाम 6 बजे अबू धाबी
vs B1 5 नवंबर शाम 6 बजे दुबई
vs A2 8 नवंबर शाम 6 बजे दुबई


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3iSXew4
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support