नई दिल्ली नॉटिंघम में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भी भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के कहने पर रिव्यू गंवा दिया था। लॉर्ड्स में जारी दूसरे टेस्ट मैच में भी वही हाल हुआ। क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Home Of Cricket) पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने लगातार दो रिव्यू गंवा दिए। और ये सब हुआ मोहम्मद सिराज के कहने पर। सिराज को दोनों बार लगा कि जो रूट को उन्होंने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया है लेकिन वह इसमें असफल रहे। ऑन फील्ड अंपायर माइकल गॉफ दोनों बार सही साबित हुए। अब भारत के पास एक रिव्यू बचा हुआ है। भारत के रिव्यू गंवाने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस सिराज को जमकर ट्रोल करने लगे। इसमें भारत के पूर्व टेस्ट ओपनर वसीम जाफर भी शामिल रहे। जाफर ने ट्वीट किया, ' डीआरएस: डॉन्ट रिव्यू सिराज।' विकेटकीपर ऋषभ पंत ने कोहली को जो रूट के खिलाफ रिव्यू लेने से बहुत रोका लेकिन वह नहीं माने। कोहली ने सिराज की गेंद पर लगातार दूसरी बार रिव्यू लिया और दोनों पर उन्हें निराशा हाथ लगी। सोशल मीडिया पर एक ओर जहां फैंस पंत की सराहना कर रहे हैं वहीं सिराज की आलोचना। कोहली, सिराज और पंत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में पंत भारतीय कप्तान को डिआरएस लेने से मना कर रहे हैं वहीं कोहली ने उनकी बात को दरकिनार करते हुए रिव्यू लिया।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3xQ1KzD






0 comments:
Post a Comment