Sunday, August 22, 2021

अरे! ये क्या... ड्रेसिंग रूम में क्रिकेट मैच? चौंक गए ना आप, VIDEO देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

नई दिल्ली मेजबान वेस्टइंडीज और पाकिस्तान (West Indies vs Pakistan 2nd Test) के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच किंग्सटन के सबीना पार्क में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया। पहले दिन पाकिस्तान ने 4 विकेट पर 212 रन बनाए थे। शनिवार को भारी बारिश की वजह से एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। ऐसे में फैंस के साथ साथ दोनों टीमों के खिलाड़ी भी निराश दिखे। हालांकि इस इस समय सोशल मीडिया पर विंडीज टीम के ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में विंडीज क्रिकेटर्स ड्रेसिंग रूम के अंदर मैच खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को विंडीज क्रिकेट ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। जोमेल वारिकन और चेमार होल्डर (Chemar Holder) बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद चेमार के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की जाती है। यहां थर्ड अंपायर की भूमिका जेसन होल्डर (Jason Holder) निभा रहे होते हैं। फील्ड अंपायर की भूमिका में शामराह ब्रूक्स हैं। उन्होंने वारिकन को आउट करार दिया था। ऐसे में वारिकन डीआरएस की मांग करते हैं। इसके बाद जेसन होल्डर बेहद अनोखे अंदाज में बॉल ट्रेकिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। विंडीज के क्रिकेटर्स के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर फैंस जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट किया, ' आईसीसी प्लीज जेसन होल्डर को स्थायी रूप से उनकी सेवाओं को लें। एक अन्य यूजर ने लिखा, ' शानदार रिव्यू।' पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम और फवाद ने खेली अर्धशतकीय पारी इससे पहले विंडीज ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम ने 75 रन की पारी खेली वहीं फवाद आलम 76 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। फहीम अशरफ 23 और मोहम्मद रिजवान 22 रन बनाकर नाबाद हैं। विंडीज की ओर से पेसर केमार रोच अभी तक 3 विकेट झटक चुके हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3mkOaT1
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support