नई दिल्लीलॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अविश्वसनीय जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने जमकर जश्न मनाया था। खिलाड़ियों ने कप्तान कोहली और कोच शास्त्री के साथ मिलकर खूब पार्टी की। अब धीरे-धीरे वीडियोज सामने आने लगे हैं। भारतीय टीम के जज्बे और धैर्य को समूचा जगत सलाम कर रहा है। तेज गेंदबाजों ने बल्ले से कमाल करने के बाद धारदार गेंदबाजी से अंग्रेंजों को महद 120 रन पर ऑलआउट कर दिया। इस तरह 151 से मैच अपने नाम किया। यह भारतीय जांबाजों की लॉर्ड्स पर सिर्फ तीसरी टेस्ट जीत थी। आखिरी दिन पंत के जल्दी आउट होने के बाद सबने इंग्लैंड की जीत के बारे में सोचा था। भारत ने कड़ा संघर्ष किया और मैच अपनी मुट्ठी में कर लिया। मैदान पर खुशी से दौड़ लगाने के बाद जब भारतीय खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम पहुंचे तो वहां भी खुशियां मनाई गई। अतिरिक्त खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ ने मिलकर सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया। सिर्फ भारतीय क्रिकेटर्स ही नहीं फैंस में भी अलग ही उत्साह था। इस वीडियो में चेहरे पर खुशी, जोश और उत्साह यह बताने के लिए काफी है कि लॉर्ड्स में टीम इंडिया ने क्या कमाल किया। शानदार पिच, शानदार क्रिकेट और भारतीय खिलाड़ियों का कैरेक्टर बरसों तक याद रखा जाएगा। चेहरे पर ये भाव बताने के लिए काफी है कि हमारे खिलाड़ियों ने क्या कारमाम किया है। बीसीसीआई के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट इस वीडियो में प्लेयर्स अपने-अपने अंदाज में जीत को याद कर रहे हैं। कप्तान ने स्पष्ट कहा कि भारतीय टीम शेष तीन टेस्ट मैच में भी बखूबी खेलेगी। कोहली ने कहा, ‘अभी तीन और मैच बाकी है। इस मैच के बाद हम आराम से नहीं बैठेंगे और इसे आसान नहीं समझेंगे। हम अगले मुकाबलों में और भी तेजी के साथ खेलने उतरेंगे।'
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3xXNHs6






0 comments:
Post a Comment