नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम (Wasim Akram) ने हाल में अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें उनके सिर से बाल गायब थे। अकरम का कहा था कि ये सब हुआ है क्वारंटीन की वजह से। स्विंग के सुल्तान के नाम से फेमस अकरम 10 महीने बाद फैमिली से मिले हैं। अकरम ने इस खूबसूरत पल को वीडियो में कैद कप अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया है। वीडियो में जब अकरम अपने घर पहुंचते हैं तो उनकी बेटी आयला (Aiyla ) दरवाजे को खोलती है। इसके बाद बेटी और पिता एक दूसरे के गले लग जाते हैं। अकरम अपनी बिटिया को गोद में उठाकर उसे लाड़ प्यार करते हुए नजर आते हैं। हालांकि इस पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने वीडियो का क्रेडिट किसी को नहीं दिया है। लेकिन माना जा रहा है कि यह वीडियो उनकी पत्नी शनाइरा अकरम (Shaniera Akram) ने बनाई है। अकरम ने वीडियो का कैप्शन लिखा, ' आखिरकार 10 महीने बाद अपनी बेटी को देखने का मौका मिला।' अकरम ने साथ ही प्रिसेंस की इतनी अच्छी देखभाल करने के लिए अपनी पत्नी शनायरा को भी दिल से धन्यवाद दिया है। शनाइरा ऑस्ट्रेलिया में सोशल वर्कर हैं। पिता और बेटी की इस खूबसूरत वीडियो को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस भी अलग अलग प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। 14 दिन का अनिवार्य क्वारंटीन पूरा करने के बाद फैमिली से मिलने की इजाजत मिली कोविड-19 ट्रेवल रिस्ट्रिक्शंस की वजह से अकरम पिछले 10 महीने से अपनी फैमिली से दूर थे। वह इस दौरान पाकिस्तान में थे जबकि उनकी पत्नी और बेटी ऑस्ट्रेलिया में थीं। 55 वर्षीय अकरम ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद 14 दिन का अनिवार्य क्वारंटीन पूरा करने के बाद उन्हें फैमिली से मिलने की इजाजत दी गई।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3DKSLnD






0 comments:
Post a Comment