नई दिल्ली टी20 वर्ल्ड कप टीम से दरकिनार किए गए (Shikhar Dhwan) ने आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ के लिए दुबई में अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। धवन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं। मौजूदा आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर ने हाल में श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की अगुआई की थी लेकिन उन्हें टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup 2021) के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह नहीं मिली। विश्व कप का आयोजन इस साल यूएई और ओमान में होगा। धवन ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो का कैप्शन लिखा, ' सूरमा।' विडियो के बैकग्राउंड में पंजाबी सॉन्ग बज रहा है। धवन के इस वीडियो को देख एक फैन ने कॉमेंट बॉक्स में लिखा, 'हम आपको वर्ल्ड कप में मिस करेंगे।' दूसरे यूजर ने लिखा, ' गब्बर इज बैक।' धवन ने आईपीएल 2021 के पहले हाफ में 8 मैचों में सबसे अधिक 380 रन बनाए थे। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 54 से अधिक की थी। उन्होंने 134 के अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। शिखर ने 3 अर्धशतक भी लगाए थे। टी20 विश्व कप के लिए मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ईशान किशन को भी बतौर ओपनर टीम में चुना गया है। ईशान बतौर विकेटकीपर भी टीम में खेल सकते हैं। ऐसा माना जा रहा था कि धवन को बैकअप ओपनर के तौर पर टीम में शामिल हो सकते हैं लेकिन सेलेक्शन कमिटी ने उन्हें बाहर रखने का फैसला लिया। विश्व कप टीम घोषणा से एक दिन पहले धवन और आयशा हुए अलग टी20 विश्व कप टीम की घोषणा से एक दिन पहले शिखर धवन का पत्नी आयशा मुखर्जी (Ayesha Mukherjee) से तलाक हो गया। आयशा ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर दी। दोनों शादी के लगभग 10 साल बाद अलग हुए। शिखर और आयशा का एक बेटा है जिसका नाम जोरावर (Zoravar) है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3nq4UIX






0 comments:
Post a Comment