Thursday, September 2, 2021

टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तानी कप्तान ने दिया बयान, कहा- हमसे ज्यादा दबाव भारत पर होगा

कराची पाकिस्तान के का मानना है कि जब उनकी टीम 24 अक्टूबर को टी20 विश्व कप मुकाबले में भारत से भिड़ेगी तो ज्यादा दबाव प्रतिद्वंद्वी टीम पर ही होगा। बाबर ने रमीज राजा (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के होने वाले अगले चेयरमैन) से मुलाकात के बाद कहा, 'मुझे लगता है कि विश्व कप मैच में हमारी तुलना में भारतीय टीम ज्यादा दबाव में होगी। हम अपना अभियान भारत को हराकर शुरू करना चाहेंगे।' अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा जारी ड्रॅ के अनुसार भारत और पाकिस्तान दुबई में विश्व टी20 कप के ग्रुप चरण में एक दूसरे से भिड़ेंगे। दोनों टीमों ने विश्व कप 2019 के बाद से एक दूसरे के खिलाफ कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला है। इस भिड़ंत में भी भारत ने पाकिस्तान को आसानी से हरा दिया था। आईसीसी प्रतियोगिताओं में भारत का पलड़ा भारी रहा है और 50 ओवर के विश्व कप में उसे पाकिस्तान से हार का सामना नहीं करना पड़ा है। बाबर ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात में खेलना उनके लिए घर पर खेलने जैसा ही होगा। बकौल बाबर, 'यह हमारे घरेलू मैदान की तरह ही है, जब हम संयुक्त अरब अमीरात के मैदानों पर खेलते हैं तो हमें फायदा मिलता है और इसके साथ ही अपना शत प्रतिशत देना चाहेंगे।' बाबर ने यह भी कहा कि तीनों प्रारूपों में टीम की कप्तानी करने का उन पर कोई दबाव नहीं है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3yFHQYO
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support