Tuesday, September 21, 2021

क्रिकेट के मैदान पर भारत समेत अब 3 दुश्मन! इंग्लैंड-न्यूजीलैंड से मिले अपमान की आग में जल रहा पाक

लाहौरबर्बादी की कगार पर खड़े को उस वक्त ऑक्सीजन मिला था, जब 2019 में श्रीलंका ने तीन वनडे, तीन टी-20 और दो टेस्ट खेलने पर सहमति जताई थी। मगर एकबार फिर पाकिस्तान 12 साल पीछे जा चुका है। हफ्ते भर के भीतर दो देशों ने उसकी इंटरनेशनल बेइज्जती कर दी। न्यूजीलैंड ने मैच शुरू होने से ठीक पहले दौरा रद्द कर दिया फिर इंग्लैंड ने भी पाकिस्तान आने से इनकार कर दिया। 4 मिनट 57 सेकेंड का वीडियो इन पश्चिमी मुल्कों को आतंकी खतरे का अंदेशा था। उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान में उनकी टीम को खतरा हो सकता है। अब पूरे कांड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज रजा ने अपनी भड़ास निकाली है। 4 मिनट 57 सेकेंड के वीडियो में पूर्व कप्तान कभी आंख दिखाते हैं तो कभी अपनी बेबसी। भावनाओं के इस ज्वार भाटा में वह भारत का नाम लिए बिना ही, बदला लेने की बात भी कह जाते हैं। पश्चिमी देश एकजुट हो जाते हैं...पीसीबी ने मंगलवार को वीडियो रिलीज किया जिसमें रमीज ने कहा, ‘मैं इंग्लैंड के हटने से निराश हूं, लेकिन इसकी उम्मीद थी क्योंकि पश्चिम देश एकजुट हो जाते हैं और एक दूसरे का समर्थन करते हैं। आप सुरक्षा खतरे और धारणा के आधार पर कोई भी निर्णय ले सकते हैं। गुस्से की भावना थी क्योंकि पहले न्यूजीलैंड अपने सामने आने वाले खतरे के बारे में जानकारी साझा किए बिना हट गया। अब, इंग्लैंड लेकिन यह अपेक्षित था।' भारत, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को बताया निशानारमीज आगे कहते हैं, 'यह हमारे लिए एक सबक है क्योंकि जब हम इन देशों की यात्रा करते हैं तो हमें सख्त क्वारंटीन से गुजरना पड़ता है और हम उनकी नसीहतों को बर्दाश्त करते हैं, लेकिन इसमें एक सबक है। यानी कि अब से हम उतना ही आगे बढ़ेंगे, जितना हमारे हित में है। पीसीबी इस गैप को भरने के लिए जिम्बाब्वे, श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ चर्चा कर रहा है लेकिन इसमें लॉजिस्टिक दिक्कतें आ सकती हैं। हम विश्व कप में जाएंगे जहां हमारे निशाने पर अब भारत के अलावा न्यूजीलैंड और इंग्लैंड भी होंगे। हम अपने को मजबूत करेंगे और इसका बदला मैदान में लेंगे।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3lGIila
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support