Friday, September 17, 2021

न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड भी देगा पाकिस्तान को बड़ा झटका? 48 घंटे का है 'अल्टीमेटम'

नई दिल्लीपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। न्यूजीलैंड टीम के शुक्रवार को अचानक मैच से ठीक पहले दौरा रद्द करने के बाद एक बार फिर पाकिस्तान में क्रिकेट का भविष्य अंधेरे में दिखाई दे रहा है। भारत की मेजबानी में संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप-2021 से ठीक पहले इंग्लैंड को दो T20 मैचों के लिए पाकिस्तान जाना था, लेकिन अब यह दौरा रद्द होते नजर आ रहा है। 48 घंटे के अंदर होगा फैसला इस बारे में इसीबी ने अपने बयान में कहा- हम स्थिति को पूरी तरह से समझने के लिए अपनी सुरक्षा टीम के साथ संपर्क कर रहे हैं जो पाकिस्तान में जमीन पर हैं। ईसीबी बोर्ड अगले 24-48 घंटों में तय करेगा कि हमारा नियोजित दौरा आगे बढ़ना चाहिए या नहीं। माना जा रहा है कि इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड इस पर आज ही फैसला ले लेगा। वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए थी सीरीज इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने दौरे को लेकर खिलाड़ियों को फरमान भी जारी किया था कि टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाना होगा। दोनों बोर्ड इसे वर्ल्ड कप की तैयारी के रूप में देख रहे थे। माना जा रहा था कि सीरीज होने पर इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में बड़े इंग्लिश क्रिकेटर हिस्सा नहीं लेते, क्योंकि सीरीज और IPL 2021 के प्लेऑफ का शेड्यूल एक ही पर निर्धारित है। दौरे के अनुसार, इंग्लिश टीम को 9 अक्टूबर को पाकिस्तान पहुंचना है। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी-20 सीरीज के दो मैच 14 और 15 अक्टूबर को खेले जाने हैं। दूसरी ओर, आईपीएल 2021 का प्लेऑफ 10 अक्टूबर से खेला जाना है। ऐसे में बीसीसीआई को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। इसलिए न्यूजीलैंड ने दौरा किया रद्द न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सीरीज के पहले वनडे मैच शुरू होने से ठीक पहले शुक्रवार को सुरक्षा को खतरे का हवाला देते हुए पाकिस्तान का अपना वर्तमान दौरा रद्द कर दिया। यह न्यूजीलैंड का पिछले 18 वर्षों में पाकिस्तान का पहला दौरा था। इस श्रृंखला में तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाने थे। कोविड-19 के कारण इस मैच को स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शकों के साथ खेला जाना था। 2002 में भी न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान दौरा रद्द किया थाइससे पहले 2002 में भी न्यूजीलैंड ने कराची में टीम होटल के बाहर बम विस्फोट के बाद दौरा बीच में रद्द कर दिया था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3lupMMs
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support