Friday, September 10, 2021

इसी माह इंग्लैंड जाएंगे BCCI के मुखिया सौरव गांगुली, पांचवें टेस्ट पर होगी बात!

मैनचेस्टर कोरोना के भय से रद्द हुए पांचवें और आखिरी टेस्ट के बाद सीरीज का नतीजा क्या होगा, इस पर अब भी सवालिया निशान लगा हुआ है। यह मैच अगले साल जुलाई में हो सकता है जब भारतीय टीम सीमित ओवरों के दौरे पर इंग्लैंड आएगी। बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली निजी यात्रा पर इंग्लैंड जा रहे हैं और उनकी हैरीसन से मुलाकात 22 या 23 सितंबर को हो सकती है। इसमें अगले साल इस मैच के आयोजन पर भी बात हो सकती है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरीसन ने शुक्रवार को कहा कि रद्द हुए पांचवें टेस्ट के बदले बीसीसीआई द्वारा प्रस्तावित टेस्ट इस श्रृंखला से इतर एक अलग मैच होगा। हैरीसन ने स्काइ स्पोर्ट्स से कहा, ‘मुझे लगता है कि यह अलग हालात है। हमें कुछ और विकल्प दिए गए हैं जिन पर गौर करना होगा।’ उनसे पूछा गया था कि यह एक अलग मैच होगा या श्रृंखला का निर्णायक मैच होगा। यदि यह एक अलग मैच होगा तो भारत को विजयी घोषित किया जाएगा, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3nhd4n0
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support