नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने खुलासा किया है कि जब टीम के फिजियो योगेश परमार का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया तो सभी भारतीय खिलाड़ी डर गए थे और उन्होंने मैनचेस्टर टेस्ट (Manchester Test) में ग्राउंड पर उतरने से मना कर दिया था। सीरीज के 5वें और अंतिम टेस्ट से एक दिन पहले योगेश परमार (Yogesh Parmar Covid-19 Positive) कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके अगले दिन मैच से दो घंटे पहले भारतीय टीम ने मैदान पर उतरने से मना कर दिया जिसके बाद मैनचेस्टर टेस्ट को रद्द करना पड़ा। परमार भारतीय सपोर्टिंग स्टाफ में कोरोना संक्रमित होने वाले तीसरे सदस्य थे। इससे पहले टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री, बोलिंग कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर भी कोविड पॉजिटिव होने की वजह से आईसोलेशन में चले गए थे। गांगुली 22 सितंबर को यूके जाएंगे जहां वह इंग्लैंड क्रिकेट के प्रतिनिधियों से मैनचेस्टर टेस्ट के रिशेड्यूल को लेकर चर्चा करेंगे। बीसीसीआई अध्यक्ष ने टेलीग्राफ से कहा, ' खिलाड़ियों ने खेलने से मना कर दिया था। लेकिन आप उनको दोष नहीं दे सकते। योगेश परमार सभी खिलाड़ियो से संपर्क में थे जिससे डरना स्वाभाविक था। वह स्वतंत्र होकर सभी खिलाड़ियों से मिल रहे थे जबकि उन्होंने कोविड 19 का टेस्ट भी करवाया। वह सभी खिलाड़ियों को मसाज भी दे रहे थे जोकि उनके रूटीन का एक हिस्सा है।' मैनचेस्टर टेस्ट के रद्द होने के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan on IPL) ने कहा था कि इसकी वजह आईपीएल है। वॉन ने खिलाड़ियों पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि उन्हें डर था कि कहीं आईपीएल वह मिस ना कर दें। बकौल गांगुली, ' खिलाड़ियों को जब पता चला कि योगेश का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है तो वे डर गए थे। उन्हें इस घातक बीमारी के संपर्क में आने का डर था। बबल में रहना आसान नहीं है। निश्चित तौर पर आपकों उनकी भावनों को सम्मान देना होगा।' शास्त्री, अरुण और श्रीधर बुधवार को भारत के लिए रवाना हो सकते हैं बशर्ते यात्रा से पहले उनका आरटी पीसीआर टेस्ट नेगेटिव आए।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3z6yXaT






0 comments:
Post a Comment