दुबईचेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने युवा बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ की तारीफ करते हुए कहा कि उसने दबाव का बखूबी सामना करके शानदार पारी खेली जिसके दम पर उनकी टीम ने आईपीएल के पहले मैच में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराया। चेन्नई की जीत में बल्लेबाज अंबाती रायुडू चोट लगने के बाद ड्रेसिंग रूम लौट गए थे जबकि तेज गेंदबाज दीपक चाहर को गेंदबाजी के दौरान चोट आई थी। कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दोनों खिलाड़ियों की चोट पर भी अपडेट दिया है। गायकवाड़ के नाबाद 88 रन की मदद से चेन्नई ने छह विकेट पर 156 रन बनाए। एक समय पर उसका स्कोर चार विकेट पर 24 रन था, लेकिन गायकवाड़ ने पारी को संभाला। कोच ने कहा, ‘हमने उस पर हमेशा भरोसा किया है। पिछली बार भी कोरोना से उबरने के तुरंत बाद वह टीम में था। शायद जल्दबाजी थी, लेकिन यह बताता है कि टीम को उसकी क्षमता पर कितना भरोसा है।’ बल्लेबाज अंबाती रायुडू मैच में चोट लगने के बाद ड्रेसिंग रूम लौट गए जबकि तेज गेंदबाज दीपक चाहर को गेंदबाजी के दौरान चोट आई, उनकी फिटनेस के बारे में फ्लेमिंग ने कहा, ‘रायुडू का एक्स-रे ठीक आया है। मामूली खरोंच थी , हमें डर था कि कहीं हड्डी तो नहीं टूटी, लेकिन ऐसा नहीं है। दीपक का आकलन कल किया जाएगा। उम्मीद है कि दोनों फिट होंगे।’ मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी के लिए रविंद्र जडेजा से पहले आए और कोच ने कहा कि मैच के हालात को देखकर यह फैसला लिया गया था. उन्होंने कहा, ‘मैच को देखकर यह फैसला लिया गया। भारत में हमें अच्छी शुरुआती मिलती रही और हमारा फोकस दाएं बाएं संयोजन पर था, यहां हालात अलग थे और कप्तान खुद जिम्मेदारी लेना चाहते थे। यह फैसला हालात देखकर किया गया ।’
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3hQzbgC






0 comments:
Post a Comment