Friday, September 3, 2021

वीडियो: हसीब हमीद की इस हरकत पर भड़क उठे कप्तान विराट कोहली, अंपायर से कर दी शिकायत

लंदन भारतीय कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज हसीब हमीद से काफी नाखुश थे। हमीद ओवल टेस्ट के पहले दिन क्रीज के बाहर बल्लेबाजी के गार्ड का निशान लगा रहे थे। कोहली ने इसकी शिकायत मैदानी अंपायर से इसकी शिकायत की। उन्होंने मैदानी अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ को बताया कि वह बल्लेबाज की इस हरकत से नाखुश हैं। यह इंग्लैंड की पारी की शुरुआत में हुआ जब हमीद ने क्रीज के बाहर अपना गार्ड मार्क किया और जूते के स्पाइक से वहां निशान लगाए। हालांकि जूते के स्पाइक या बल्ले या फिर बेल्स से क्रीज के बाहर मार्क करना सामान्य सी बात है लेकिन कोहली की आपत्ति इस बात की थी कि हमीद ने इसे क्रीज के अंदर नहीं किया। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज की इस हरकत से कॉमेंट्री बॉक्स में भी चर्चा हुई। हर्षा भोगले और अजय जडेजा ने भी इस मुद्दे पर चर्चा की। और मुद्दे को समझाने की कोशिश की। नियमों के अनुसार, एक बल्लेबाज क्रीज के बाहर निशान लगा सकता है बशर्ते वह डेंजर एरिया में न आ रहा हो। पिच का डेंजर (खतरनाक एरिया) पॉपिंग क्रीज से पांच फुट आगे होता है। एमसीसी के नियम 41.15.1 के अनुसार, 'स्ट्राइकर प्रोटेक्शन एरिया में स्टांस नहीं ले सकता न ही इसके काफी करीब ले सकता है।' जहां तक हमीद की बात हैं तो अंपायर्स को नहीं लगा कि वह डेंजर एरिया में आ रहे थे। इस वजह से उन्हें चेतावनी नहीं दी गई। संयोग की बात है कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को क्रीज से बहुत आगे खड़े नहीं होने की चेतावनी दी गई थी क्योंकि अंपायर्स को लग रहा था कि वह डेंजर एरिया में आ रहे हैं। हमीद को जसप्रीत बुमराह ने जल्दी आउट कर दिया था। भारतीय बोलर्स जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव ने टीम को वापसी कराने में मदद की। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 53 रन था। रोरी बर्न्स, हसीब हमीद और कप्तान जो रूट पविलियन लौट चुके हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3h1xexs
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support