नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के दूसरे हाफ का आयोजन 19 सितंबर से यूएई में किया जाएगा। पहले मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI VS CSK) का समाना 3 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। आईपीएल का पहला हाफ भारत में आयोजित हुआ था। पहले हाफ में 29 मैच खेले गए थे। यूएई चरण में कुल 31 मैच खेले जाएंगे। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स () ने मौजूदा सीजन की शुरुआत शानदार की थी। सीएसके टीम 10 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। दूसरी ओर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली रेकॉर्ड 5 बार कर चैंपियन मुंबई इंडियंस () टीम 8 अंक लेकर चौथे नंबर पर है। हमेशा की तरह आईपीएल के 14वें एडिशन में भी मुंबई ने स्लो स्टार्ट किया था। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का आयोजन कब और कहां होगा? आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का आयोजन 19 सितंबर से यूएई में होगा। आईपीएल 2021 का 30वां मैच किन दो टीमों के बीच खेला जाएगा? आईपीएल के 14वें एडिशन का 30वां मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स टीमें मौजूदा सीजन के 30वें मैच में कब होंगी आमने सामने ? मौजूदजा चैंपियन मुंबई और चेन्नई सुपरकिंग्स टीमें रविवार (19 सितंबर) को होंगी आमने सामने। धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और रोहित की मुंबई इंडियंस के बीच कहां होगी भिड़ंत? धोनी के सुपरकिंग्स और रोहित के इंडियंस के बीच दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में भिड़ेंगी। मुंबई और चेन्नई के बीच मुकाबले में कितने बजे टॉस होगा? मुंबई और चेन्नई के बीच मुकाबले में शाम 7: 00 बजे टॉस होगा। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच कितने बजे से खेला जाएगा? चेन्नई और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2021 का 30वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7: 30 बजे से खेला जाएगा। सीएसके और मुंबई इंडियंस के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें? चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। चेन्नई और मुंबई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (MI vs CSK Live Stream) कहां देखें? चेन्नई और मुंबई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं। लाइव अपडेट्स के लिए आप nbt डॉट कॉम पर लॉगिन कर सकते हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3kknS1K






0 comments:
Post a Comment