Thursday, September 23, 2021

सामने आई हार्दिक पंड्या के स्माइल की वजह, राहुल बोले- उससे मिलने को और इंतजार नहीं कर सकता

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के इस समय आईपीएल 2021 में खेलने के लिए यूएई में मुंबई इंडियंस टीम के साथ हैं। पंड्या को आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई ने अपने प्लेइंग इलेवन मे जगह नहीं दी थी। उनका केकआर के खिलाफ आज के मुकाबले में भी खेलना तय नहीं है। इस बीच हार्दिक (Hardik Pandya) का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने बेटे अगस्त्य (Agastaya) के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हार्दिक ने सोशल मीडिया के अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर जो वीडियो अपलोड किया है उसका कैप्शन रेड हार्ट इमोजी के साथ लिखा, ' मेरी स्माइल करने की वजह।' पंड्या के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (kl rahul) ने लिखा, ' उससे मिलने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता। इसके अलावा क्रुणाल पंडया, नताशा स्टेनकोविक और पंखूड़ी शर्मा ने हार्ट वाले इमोजी के साथ रिएक्ट किया है। तब फैमिली संग कुछ यूं की थी मस्ती आईपीएल 2021 के यूएई लेग शुरू होने से पहले हार्दिक अबुधाबी में समंदर किनारे पत्नी नताशा और बेटे अगस्त्य के साथ मस्ती करते हुए नजर आए थे। पंड्या ने सोशल मीडिया के अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3 फोटो शेयर किए थे। यह फोटो शाम के समय की थीं। उन्होंन फोटो का कैप्शन लिखा था, ' माय बेबीज।' आईपीएल 2021 का पहला हाफ हार्दिक के लिए अच्छा नही रहा था हार्दिक के लिए भारत में आयोजित आईपीएल 2021 का पहला हाफ कुछ खास नहीं रहा था। वह चेन्नई की धीमी पिचों पर संघर्ष करते हुए नजर आए थे। मुंबई इंडियंस की टीम अगर खिताब जीतने में सफल रहती है तो इसमें हार्दिक का रोल अहम हो सकता है जो बल्ले और गेंद से काफी उपयोगी साबित हो सकत हैं। कोच जयवर्धन ने हार्दिक के नहीं खेलने की बताई थी ये वजह मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा था कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार्दिक पंड्या को एहतियात के तौर पर बाहर रखा गया था जिन्हें मामूली चोट लगी है। जयवर्धने ने मैच के बाद वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा था, ' हार्दिक को अभ्यास के दौरान मामूली चोट लगी और एहतियात के तौर पर हमने उसे आराम दिया। कोई गंभीर बात नहीं है।' हार्दिक पंड्या ने आईपीएल 2021 के पहले चरण में खेले सात मैचों में सिर्फ 52 रन ही बना सके थे। उन्होंने इस दौरान गेंदबाजी नहीं की।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/39Kv4hL
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support