Tuesday, September 28, 2021

मोर्गन और ऋषभ पंत होंगे आमने सामने, कब, कहां और कैसे देंगे लाइव मुकाबला

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 41वें मैच में मंगलवार को कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली कैटपिटल्स के बीच भिड़ंत होगी। शारजाह में खेले जाने वाले इस मैच में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली टीम जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह पक्की कर लेगी। दिल्ली कैपिटल्स टीम 10 मैचों में 8 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स 10 मैचों 4 जीत के साथ बेहतर नेट रनरेट के कारण चौथे नंबर पर विराजमान है। दिल्ली ने मौजूदा सीजन में अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। श्रेयस अय्यर की वापसी से दिल्ली का मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी क्रम मजबूत हुआ है वहीं गेंदबाजी में पेसर एनरिच नोर्त्जे और कगीसो रबाडा की जोड़ी इस समय कहर बरपा रही है। कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच कब खेला जाएगा? कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच मंगलवार, (28 सितंबर) को खेला जाएगा। कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच कहां खेला जाएगा ? कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा? कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले में कितने बजे टॉस होगा? कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले में दोपहर 3 बजे टॉस होगा। कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें? कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें ? कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स मैच का की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख सकते हैं जबकि लाइव अपडेट्स के लिए आप nbt डॉट कॉम पर लॉगिन कर सकते हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3EWVyuu
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support