Saturday, September 11, 2021

मैनचेस्टर टेस्ट रद्द होने के बाद गावसकर को क्यों आई मुंबई आतंकवादी हमले की याद? जानें

मैनचेस्टर भारतीय क्रिकेट टीम के ने रद्द किए गए ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट को फिर से आयोजित करने की बीसीसीआई की पेशकश की सराहना की है। साथ ही कहा कि भारत को दौरे को पूरा करने के लिए वापस लौटने की इंग्लैंड की उस मदद को कभी नहीं भूलना चाहिए जिसे 2008 में 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों के कारण बीच में ही रोक दिया गया था। भारतीय टीम के सहायक फिजियो योगेश परमार भी पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच नहीं खेलने का फैसला किया। भारतीय खिलाड़ी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आने के बाद 10 दिनों तक इंग्लैंड में क्वारंटीन में रहने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थे। इससे इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन भी प्रभावित हो सकता था। बीसीसीआई और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बाद में कहा की कि मैच बाद की किसी तारीख को फिर से खेला जाएगा। यह मुकाबला हालांकि इस श्रृंखला का हिस्सा नहीं होगा लेकिन इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है। गावसकर ने सीरीज के आधिकारिक भारतीय प्रसारक सोनी स्पोर्ट्स से कहा, 'हां, मुझे लगता है कि यह सही (रद्द किए गए टेस्ट को फिर से खेलने की योजना बनना) कदम होगा। देखिए, भारत में हमें इस बात को कभी नहीं भूलना चाहिए कि इंग्लैंड की टीम ने 2008 में 26/11 के आतंकवादी हमले के बाद क्या किया था। वे सीरीज पूरी करने वापस आए थे।' उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड की टीम उस समय कह सकती थी कि ‘हम सुरक्षित महसूस नहीं करते। हम वापस नहीं आयेंगे’ लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।' जब आतंकवादियों ने मुंबई पर हमला किया तब मेहमान इंग्लैंड की टीम 26 नवंबर को कटक में भारत के खिलाफ एकदिवसीय मैच खेल रही थी। जिससे सात मैचों की श्रृंखला के आखिरी दो एकदिवसीय मैच रद्द हो गए। इंग्लैंड ने तुरंत स्वदेश जाने का फैसला किया। लेकिन बाद में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वापसी की जिसमें भारत ने 1-0 से जीत हासिल की। गावसकर ने कहा कि तत्कालीन कप्तान केविन पीटरसन ने टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड की वापसी के फैसले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा, 'यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि केविन पीटरसन ने टीम का उस टीम का नेतृत्व किया, और वह इस फैसले के मामले में मुख्य व्यक्ति थे। अगर पीटरसन ने उस समय भारत आने से मना कर दिया होता तो दौरा वही खत्म हो जाता।' अगले साल खेला जा सकता है पांचवां टेस्ट गावसकर ने बीसीसीआई के मैच बाद की तारीख में फिर से खेलने की पेशकश को ‘शानदार खबर’ करार देते हुए कहा कि रद्द किए गए टेस्ट को इंडियन प्रीमियर लीग के बाद अगले साल आयोजित किया जा सकता है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2X5NKVY
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support