Sunday, September 19, 2021

वह एक ओवर जिसने चेन्नई को दी जरूरी 'किक' और मैच पर मुंबई की पकड़ हुई ढीली

दुबई चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 6 ओवर में 24 रन पर चार विकेट से 18 ओवर में 5 विकेट पर 117 रन के स्कोर पर पहुंच गई थी। टीम की शुरुआत जिस अंदाज में हुई थी उस लिहाज से स्कोर काफी सम्मानजनक कहा जा सकता है। हालांकि मुंबई इंडियंस की मजबूत टीम के सामने इसे बड़ा नहीं कहा जा सकता। टीम को एक किक की जरूरत थी और यह किक उसे मिली 19वें ओवर में। आखिर में मुंबई की टीम 8 विकेट पर 136 रन ही बना पाई। इसके साथ ही चेन्नई ने मैच में 20 रन से जीत हासिल की। मुंबई की जीत में इस ओवर का अहम किरदार रहा। मुंबई के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने इससे पहले शानदार गेंदबाजी की थी। रविवार को दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में अपने शुरुआती 3 ओवरों में उन्होंने सिर्फ 11 रन दिए थे। और दो विकेट अपने नाम किए थे। इस मैच में रोहित शर्मा के स्थान पर कप्तानी कर रहे कायरन पोलार्ड ने गेंद न्यूजीलैंड के इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को थमाई। लेकिन यह दाव चेन्नई के पक्ष में गया। गायकवाड़ और ड्वेन ब्रावो ने इस ओवर में 24 रन बटोरे। जानते हैं कैसा रहा यह ओवर। ओवर की पहली ही गेंद पर रुतुराज गायकवाड़ ने चौका जड़ दिया। बोल्ड यॉर्कर से जरा सा चूके लेकिन गायकवाड़ ने इसका पूरा फायदा उठाया। उन्होंने स्वीप जैसा शॉट खेला और गेंद स्क्वेअर लेग बाउंड्री पर चौका लगा। अगली गेंद पर गायकवाड़ ने एक रन बटोरा। इसके बाद शुरू हुआ ब्रावो का शो। ब्रावो ने मिडल-स्टंप पर पड़ी इस गेंद को कलाई की ताकत से ऑफ साइड पर बाउंड्र पर भेजा। बोल्ट की लाइन और लेंथ बिगड़ चुकी थी। यह गेंद शॉर्ट और स्लो थी। ऐसा लग रहा था कि ब्रावो समझ गए थे कि गेंद कहां आने वाली है। वह इसके लिए तैयार थे। वह क्रीज में ही रहे। और गेंद को मिड-विकेट बाउंड्री के ऊपर से छह रन के लिए भेजा। ओवर की पांचवीं गेंद पर ब्रावो ने एक रन बटोरा। ओवर की आखिरी गेंद गायकवाड़ ने खेली लेकिन नतीजा वही रहा। छह रन। बोल्ट ने लेग स्टंप पर यॉर्कर फेंकने की कोशिश की। वह अपनी लेंथ से जरा सा चूक गए। गायकवाड़ ने गेंद को अपने पैड से क्लिप कर दिया। गेंद काऊ कॉर्नर पर छह रन के लिए गई। इस ओवर में कुल 24 रन बने जिसने चेन्नई को 140 के पार पहुंचा दिया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3EwCQcW
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support