Saturday, September 18, 2021

शर्मीले खिलाड़ियों को होगा धोनी के मेंटॉर बनने से फायदा, सहवाग ने ऐसा क्यों कहा

नई दिल्लीभारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी सीमित ओवरों के क्रिकेट में हमेशा गेंदबाजों के लिए बेहतर कप्तान साबित हुए हैं और टी-20 विश्व कप के लिए टीम मेंटॉर के रूप में उनकी उपस्थिति से जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली गेंदबाजी इकाई को काफी फायदा होगा। माही के मेंटॉर बनने से खुशी सहवाग ने खास इंटरव्यू में कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि एमएस ने टी-20 विश्व कप के लिए टीम मेंटॉर बनने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। मुझे पता है कि बहुत से लोग चाहते हैं कि धोनी फिर से भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में वापसी करें और मेंटॉर के रूप में टीम में शामिल होना सबसे अच्छी बात है।’ फिल्डिंग सेट करने के मास्टर हैं धोनी इस पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘एक विकेटकीपर के रूप में एमएस क्षेत्ररक्षण सजाने के मामले में असाधारण थे और यह कुछ ऐसा है जो इस विश्व कप में गेंदबाजी इकाई की मदद करेगा। गेंदबाज अपना दिमाग लगा सकते हैं और बल्लेबाज के खिलाफ योजना बनाने के लिए उपयोगी सुझाव प्राप्त कर सकते हैं।’ शर्मीले खिलाड़ियों को मिलेगी मदद सहवाग ने कहा कि जो युवा खिलाड़ी थोड़े अंतर्मुखी या शर्मीले हैं, उनके लिए भारतीय टीम में धोनी से बेहतर ‘मेंटॉर’ नहीं हो सकता है, खासकर तब जब उन्हें मार्गदर्शन करने के लिए किसी की जरूरत होती है क्योंकि वे मैदान पर खुद को अभिव्यक्त करने की कोशिश करते हैं। किसी भी अंतरराष्ट्रीय टीम में हमेशा ऐसे खिलाड़ी होते हैं, जो शर्मीले होते हैं और अपने कप्तान से बातचीत करने में संकोच करते है। एमएस हमेशा उस तरह का व्यक्ति जिससे खिलाड़ी आसानी से बातचीत कर सकते हैं। वह युवाओं के लिए एक आदर्श संकटमोचक भी है।’ IPL के बाद हो सकता है वर्ल्ड टी-20 में बदलाव बीसीसीआई ने टी-20 विश्व कप के लिए तीन रिजर्व के साथ 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, वहीं सहवाग का मानना है कि आईसीसी ने 10 अक्टूबर तक सभी टीम के लिए खिलाड़ियों को बदलने का समय दिया है, ऐसे में इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के पास टीम में जगह बनाने का मौका होगा। टीम में जगह बनाने का 100 फीसदी मौका होगा। ‘नजफगढ़ के इस नवाब’ ने कहा, ‘आईसीसी ने टीमों को बदलने के लिए एक मौका दिया है। ऐसे में अगर भारतीय टीम में कोई बदलाव होता है तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3EuF9xj
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support