Sunday, September 19, 2021

हू-ब-हू धोनी के अंदाज में दनादन हेलिकॉप्टर शॉट जड़ता दिखा यह भारतीय, वीडियो वायरल

दुबईचेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को हेलिकॉप्टर शॉट लगाते हुए तो खूब आपने देखा होगा। हार्दिक पंड्या सहित कई ऐसे क्रिकेटर भी हैं, जो उनकी स्टाइल में इस शॉट को लगाने की कोशिश करते हैं। इस लिस्ट में एक और बल्लेबाज का नाम शामिल हो गया है। वह हैं कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक। आईपीएल-2021 के दूसरे हाफ सें ठीक पहले वह प्रैक्टिस सेशन के दौरान जमकर हेलिकॉप्टर शॉट लगाते दिखे। निदाहास ट्रोफी के खिताबी मुकाबले में आखिरी गेंद पर सिक्स जड़कर भारत की विजय गाथा लिखने वाले दिनेश कार्तिक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्तिक बिल्कुल धोनी के अंदाज में ही गेंद पर प्रहार करते दिख हैं। लोग इस वीडियो पर खूब प्रतिक्रिया भी देर हे हैं। कइयों ने तो यहां तक कहा कि कार्तिक अपने पूर्व कप्तान धोनी की राह पर चलना चाहते हैं। दिनेश कार्तिक में वह दमदख है कि वह किसी भी गेंद को 6 रनों के लिए हवाई यात्रा पर पहुंचा सकते हैं। ऐसे में उनके पास एक और शॉट खेलने की महारत हासिल होना गेंदबाजों के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है। उल्लेखनीय है कि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले दुबई में आज मुकाबले के साथ ही आईपीएल की वापसी हो रही है। टूर्नामेंट के दूसरे फेज का दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा। इस मैच में दिनेश कार्तिक की बैटिंग का लुत्फ फैंस उठा सकते हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3AngmbW
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support