Monday, September 13, 2021

महेंद्र सिंह धोनी के मेंटॉर बनने से होगा टीम इंडिया का फायदा, गांगुली ने दिया ऑस्ट्रेलिया का उदाहरण

नई दिल्ली बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली (BCCI President Sourav Ganguly) का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए भारतीय टीम का मेंटॉर (Dhoni India Mentor) बनाना फायदेमंद साबित होगा। 17 अक्टूबर से ओमान और यूएई में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup in Oman an UAE) का आयोजन होने वाला है। गांगुली ने ऑस्ट्रेलिया का उदाहरण देते हुए कहा कि 2019 की एशेज सीरीज (2019 Ashes Series) के लिए उसने भी महान कप्तान स्टीव वॉ को मेंटॉर बनाया था। इसका फायदा भी कंगारू टीम को मिला था। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 2-2 से बराबर कर ली थी और ट्रोफी अपने पास रखने में कामयाब रही थी। इंग्लैंड के अखबार द टेलिग्राफ से बात करते हुए गांगुली ने धोनी को टीम के साथ जोड़ने के फायदे बताए। उन्होंने कहा, 'यह वर्ल्ड कप में टीम की मदद के लिए है। टी20 फॉर्मेट में धोनी का रेकॉर्ड (Dhoni T20 Record) अच्छा है। भारत (India) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) दोनों के लिए धोनी ने अच्छा खेल दिखाया है। इसके पीछे एक पूरा विचार है। हमने इस पर काफी चर्चा की और उसके बाद ही धोनी को अपने साथ जोड़ने का फैसला किया।' गांगुली ने कहा, 'साल 2013 के बाद से हमने कोई आईसीसी ट्रोफी (ICC Trophy) नहीं जीती है। याद कीजिए ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव वॉ (Steve Waugh) को इसी तरह की भूमिका में अपने साथ जोड़ा था और तब टीम इंग्लैंड में सीरीज 2-2 से बराबर करवा पाई थी। इतने बड़े आयोजनों में बड़े खिलाड़ियों की मौजूदगी हमेशा फायेदमंद होती है।' भारत ने आखिरी बार 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रोफी (2013 Champions Trophy) जीती थी। इसके बाद से वह लगातार आईसीसी टूर्नमेंट्स में किसी तरह का प्रभाव नहीं छोड़ पाई है। टीम ने बीते आठ साल में एक भी आईसीसी ट्रोफी नहीं जीती है। तो, साल 2021 के वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के विशाल अनुभव का फायदा उठाने का फैसला किया था। आखिर में उन्हें मेंटॉर बनाने का फैसला किया। उन्हें उम्मीद है कि धोनी खिलाड़ियों को सही दिशा दिखाएंगे। और साथ ही दबाव का सामना करने का तरीका भी बताएंगे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3k6mOyv
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support