अबू धाबी मुंबई इंडियंस के कप्तान ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि कर ली है। वह आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। गुरुवार को अबू धाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। इस मैच से पहले रोहित शर्मा के कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 46.76 के औसत से 982 रन थे। उनका स्ट्राइक रेट 133.06 का रहा था। रोहित ने गुरुवार को वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर यह मुकाम हासिल किया। रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं। इसके साथ ही इस पारी के दौरान चार चौके लगाते ही वो केकेआर के खिलाफ आइपीएल में 100 चौके पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए। रोहित ने अभी तक आईपीएल में एक सेंचुरी और 40 हाफ सेंचुरी लगाई हैं। रोहित आईपीएल के दूसरे चरण के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नहीं खेले थे। रोहित आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात की जाए तो रोहित अब सुरेश रैना को पीछे छोड़ तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने सुरेश रैना को पीछे छोड़ा जिनके 201 मैच में 5495 रन हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली सबसे आगे हैं। उनके 200 मैचों में 6081 रन हैं। वह आईपीएल में 6000 रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। वहीं शिखर धवन 5619 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3i0Ca67






0 comments:
Post a Comment