नई दिल्ली क्रिकेट पर अचानक आतंकी साया मंडराने लगा है। सुरक्षा कारणों के चलते न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरा रद्द करने के बाद अब एक और इंटरनेशनल दौरे पर खतरे नजर आ रहा है। इंग्लैंड दौरे पर गई न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड महिला टीम को आज लीसेट्सर में तीसरा वनडे खेलना है, उससे ठीक पहले ऐसी खबरें आना वाकई चिंताजनक है। इसकी पु्ष्टि न्यूजीलैंड क्रिकेट ने की है। बोर्ड ने कहा कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड को एक मेल मिला है। इस धमकी को कितनी गंभीरता से लिया जाएगा, यह तो इसकी छानबीन के बाद ही पता लग पाएगा बहरहाल धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। न्यूजीलैंड मेंस टीम ने रद्द किया था पाकिस्तान दौराबीते हफ्ते शुक्रवार को रावलपिंडी में पहला वनडे शुरू होने से कुछ देर पहले अपनी सरकार की सुरक्षा चेतावनी के कारण यह दौरा रद्द कर दिया गया था। कहा गया कि उनके पास इनपुट है, जिसमें उनकी टीम पर खतरा जताया गया है। ऐसे में उस क्षेत्र में यात्रा करना और दौरा जारी रखने से खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ता जो पहले से कोविड गाइडलांइस का दबाव झेल रहे हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2VW0XQT






0 comments:
Post a Comment