नई दिल्लीमौजूदा समय में टीम इंडिया का तेज गेंदबाजी पक्ष सबसे मजबूत माना जा रहा है। उसकी वजह हैं जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी, लेकिन उनकी तरह तीनों फॉर्मेट में फिट होने वाले तेज गेंदबाज तैयार करना इतना आसान भी नहीं है। इसलिए तो एनसीए को बोलिंग कोच और राहुल द्रविड़ के सिपहसालार पारस म्हाम्ब्रे ने जोर देकर कहा कि हमें ऐसे पेसर्स की जरूरत है, जो तीनों फॉर्मेट में स्पेशलिस्ट हों। उन्होंने हमारे सहयोगी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए इंटरव्यू में कहा- हम एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गए हैं जहां हमें सभी फॉर्मेट के लिए विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों की जरूरत है। हमें तीनों प्रारूपों के लिए नहीं, बल्कि दो प्रारूपों के साथ शुरुआत करनी होगी। यह अच्छी बात है कि टीम में हमारे पास अभी बुमराह जैसा कोई है। पारस ने कहा- उन्होंने लंबा प्रारूप (टेस्ट क्रिकेट) खेला, लेकिन लंबे समय तक यह केवल छोटा प्रारूप (लिमिटेड ओवरों की क्रिकेट) था। लेकिन मैदान के बाहर उन पर बहुत काम करना होता है। यदि आपके पास ऐसे लोग हैं जो वास्तव में वर्कलोड से गुजरने के लिए कड़ी मेहनत करने को तैयार हैं तो मुझे लगता है कि आप एक अवसर बना सकते हैं। इस दौरान उन्होंने ऑलराउंडरों को हर टीम के लिए खास बताया। उन्होंने कहा- ऑलराउंडर हमेशा से टीम के लिए खास रहे हैं। अगर टीम का टॉप ऑर्डर फेल होता है तो मिडल ऑर्डर और लोअर ऑर्डर में ऑलराउंडर बल्ले से मोर्चा संभालते हैं। हाल ही में हमने भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में यह देखा भी कि पुछल्ले बल्लेबाजों ने बल्ले से काफी उपयोगी पारियां खेलीं। फास्ट बोलिंग ऑलराउंडर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा- हमारे पास अभी संख्या बहुत अधिक नहीं है। इसपर हम काम कर रहे हैं, लेकिन राज्य क्रिकेट संघों को भी इस पर काम करने की जरूरत है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3kfoJk9






0 comments:
Post a Comment