दुबई राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को एक रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को दो रन से हरा दिया। राजस्थान के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने आखिरी ओवर में सिर्फ एक रन दिया। पंजाब किंग्स को जीत के लिए चार रन चाहिए थे लेकिन त्यागी की धाकड़ गेंदबाजी के आगे वे पस्त हो गए। दुबई के स्टेडियम में इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब की टीम जीता हुआ मुकाबला हार गई। राजस्थान की टीम ने 185 रन बनाए थे और पंजाब के सामने 186 का लक्ष्य था। उन्हें आखिरी ओवर में जीत के लिए चार रन चाहिए थे लेकिन त्यागी ने पंजाब को जीत से वंचित रखा। कार्तिक त्यागी ने दुबई में इस जीत के बाद शानदार तरीके से जश्न मनाया। त्यागी के साथ राजस्थान रॉयल्स के अन्य तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम में शर्टलेस डांस किया। राजस्थान रॉयल्स ने टीम के ड्रेसिंग रूम से जीत के जश्न का एक वीडियो जारी किया। इसमें कार्तिक त्यागी और चेतन सकारिया अपनी शर्ट के बिना डांस कर रहे थे। यशस्वी जायसवाल ने हालांकि अपनी शर्ट पहनी हुए थी लेकिन वह इन दोनों के बीच मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स ने अपने टि्वटर पर वीडियो जारी किया है और उसके साथ कैप्शन दिया है, 'सीधा ड्रेसिंग रूम से। #HallaBol| #RoyalsFamily | #IPL2021
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2ZnFp11






0 comments:
Post a Comment