Wednesday, September 22, 2021

'गब्बर' धवन की हैदराबाद के खिलाफ दबंगई, कोहली, रोहित और वॉर्नर का तोड़ा रेकॉर्ड

दुबईदिल्ली कैपिटल्स के धुरंधर ओपनर शिखर धवन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 सीजन के दूसरे हाफ के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 42 रन बनाते हुए एक खास रेकॉर्ड बनाया। टूर्नामेंट के पहले हाफ में धांसू बैटिंग करने वाले धवन ने उसी अंदाज में दूसरे हाफ का भी आगाज किया और हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों में 6 चौके और एक छक्का उड़ाया। इसके साथ ही उन्होंने ऑरेंज कैप भी वापस पा ली। धवन के नाम फिलहाल 9 मैचों में 422 रन हो गए हैं। यही नहीं, यह लगातार छठा सीजन है, जब गब्बर ने 400 से अधिक का स्कोर किया है। ओवरऑल 8वीं बार ऐसा करने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने 2011, 2012, 2016, 2017, 2018, 2019, 2020 और 2021 में 400 से अधिक स्कोर किया है। इस मामले में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा है। इन तीनों के नाम 7-7 सीजन में ऐसा करने का रेकॉर्ड है। हालांकि, सबसे अधिक 9 सीजन में 400 या उससे अधिक रन बनाने का रेकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना के नाम है। लगातार छठे सीजन में 400 से अधिक का स्कोर
  • 2016 - 501 रन
  • 2017 - 479 रन
  • 2018 - 497 रन
  • 2019 - 521 रन
  • 2020 - 618 रन
  • 2021 - 422 रन*
आईपीएल के इस मैच की बात करें तो दिल्ली के गेंदबाजों के सामने हैदराबाद के बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाए। उसकी टीम 20 ओवरों में नौ विकेट पर 134 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए कागिसो रबाडा ने तीन और एनरिच नॉर्त्जे और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3u4clHh
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support