दुबई मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अपना 100वां आईपीएल मुकाबला खेल रहे हैं। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ने रविवार (19 सितंबर) को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ यह मुकाम हासिल किया। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत आज से दुबई में हो रही है। बुमराह ने साल 2013 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। तब से वह सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए ही खेले हैं। बुमराह आईपीएल में 100 मैच खेलने वाले 45वें खिलाड़ी हैं। आईपीएल 2021 का पहला चरण बुमराह के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने सात मैचों में सिर्फ छह विकेट लिए थे। उनका इकॉनमी 7.11 का रहा था और स्ट्राइक रेट 27.00 का था। उनका औसत भी 32.00 का था। बुमराह का वर्कलोड मैनेजमेंट पर सवाल बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपना फॉर्म हासिल करने का संकेत दिया था। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में बुमराह का खेल बहुत अच्छा नहीं था। मुंबई इंडियंस की पूरी कोशिश होगी कि वह बुमराह के अच्छे फॉर्म का पूरा फायदा उठाए। हालांकि मुंबई के लिए बुमराह का वर्कलोड मैनेज करना भी चुनौती होगी। क्योंकि आईपीएल खत्म होने के फौरन बाद टी20 वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है। इसलिए टीम चाहेगी कि भारत का यह प्रीमियम गेंदबाज इस टूर्नमेंट से पहले पूरी तरह फिट हो। बीता साल बुमराह को काफी चोट से गुजरना पड़ा था। हालांकि उन्होंने अपनी फिटनसे पर काफी काम किया और इंग्लैंड में चारों टेस्ट मैच खेले। पांचवां टेस्ट भारतीय खेमे में कोविड-19 के मामले आने के बाद टाल दिया गया था।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2Z2nuN6






0 comments:
Post a Comment