Monday, September 13, 2021

जडेजा को खल रही धोनी की कमी, बताया कैसे माही से अलग है कोहली की कप्तानी

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी (Ravindra Jadeja) टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को ड्रेसिंग रूम में काफी मिस करते हैं। जडेजा का कहना है कि धोनी ने उन्हें गाइड करते थे। जडेजा ने धोनी की लीडरशिप में काफी क्रिकेट खेली हैं। धोनी (Dhoni Captaincy) की कप्तानी में जडेजा ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में जडेजा ने कहा कि उन्हें फील्ड पर धोनी की कमी काफी खलती है जो उन्हें गाइड करते थे। बकौल जडेजा, ' हां, मैं निश्चिततौर पर उन्हें मिस करता हूं क्योंकि उन्होंने हमेशा मुझे सही रास्ता दिखाया है। यदि ग्राउंड पर मुझसे कुछ गलती हो जाती थी तब वह मेरे पास आकर बात करते थे और मुझे सुधार के बारे में बताते थे। वह मुझसे लगातार बात करते थे। हमारा बॉन्डिंग 12 साल पुराना है। इसलिए मैं उन्हें काफी मिस करता हूं।' धोनी और जडेजा आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। दोनों लंबे समय से आईपीएल में एक ही फ्रैंचाइजी की ओर से खेल रहे हैं। धोनी और विराट की कप्तानी में ये है अंतर धोनी और विराट कोहली (Virat Kohli Captaincy) की कप्तानी पर भी जडेजा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जडेजा ने कहा है कि दोनों अलग तरह के कप्तान हैं। उनकी कप्तानी का तरीका अलग अलग है। बकौल जडेजा, ' मुझे लगता है कि धोनी भाई काफी शांतचित हैं जबकि विराट कोहली मैदान पर ज्यादा आक्रामक और पॉजिटिव कप्तान हैं। दोनों का टीम को लीड करने की शैली अलग अलग है। जडेजा ने 191 आईपीएल मैच खेले हैं जडेजा ने आईपीएल में अभी तक 191 मैचों में 2290 रन बनाए हैं। इस दौरापन दो अर्धशतक शामिल है। गेंदबाजी में जडेजा के नाम 120 विकेट दर्ज है। बाएं हाथ के गेंदबाज जडेजा ने 3 बार चार विकेट हॉल और एक बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3huAqlr
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support