नई दिल्लीपूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ गांगुली (Sourav Ganguly Biopic) अपने जूनियर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni Biopic) की राह चल पड़े हैं। वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान धोनी की तरह बंगाल टाइगर नाम से मशहूर गांगुली पर भी बायोपिक बनने जा रही है। इसका ऐलान खुद सौरभ गांगुली ने ट्विटर पर किया है। क्रिकेट फैंस एक बार फिर फिल्म में उनकी बैटिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। उन्होंने लिखा- क्रिकेट मेरा जीवन रहा है, इसने मेरे सिर को ऊंचा करके आगे बढ़ने का आत्मविश्वास और क्षमता दी। एक यात्रा, जिसे ताजा किया जाना है। रोमांचित हूं कि लव फिल्म्स मेरी यात्रा पर एक बायोपिक का निर्माण करेगी और इसे बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी। हालांकि, उनका कैरेक्टर कौन निभाएगा अभी तक तय नहीं हुआ है। इस तरह क्रिकेट से दो फिल्मों का फैंस को इंतजार है। 1983 वर्ल्ड कप विनिंग टीम पर बन रही फिल्म '83' में कपिल देव का रोल रणवीर सिंह निभा रहे हैं। यह फिल्म 2019 में ही बनकर तैयार हो गई थी। हालांकि, महामारी कोविड-19 की वजह से कई बार फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने पड़ी है। इससे पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे। इसके बाद महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर पर एक डॉक्युमेंट्री 'सचिन- अ बिलियन ड्रिम्स' भी आई थी।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3DWGs85






0 comments:
Post a Comment