Friday, September 24, 2021

पंड्या की फिटनेस पर बोलिंग कोच शेन बॉन्ड दे दिया अपडेट, जानें कब करेंगे वापसी

अबुधाबी मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड का कहना है कि ऑराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी फिटनेस हासिल करके खेलने की स्थिति में पहुंचने के करीब हैं लेकिन उनकी फ्रेंचाइजी टीम भारतीय टीम की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें मैदान में उतारने में जल्दबाजी नहीं दिखाएगी। पिछले साल पीठ के ऑपरेशन के बाद पंड्या ने बमुश्किल गेंदबाजी की है। वह इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार दो मैचों में नहीं खेल पाए लेकिन बॉन्ड ने कहा कि यह ऑलराउंडर अच्छा अभ्यास कर रहा है और उन्हें टूर्नामेंट के आखिरी मैचों में अवसर मिल सकता है। बॉड ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, 'हार्दिक भी रोहित की तरह अच्छा अभ्यास कर रहै हैं। वह खेलने की स्थिति में पहुंचने के करीब हैं। हम भारतीय टीम की जरूरतों के साथ अपनी टीम की जरूरतों में भी संतुलन बिठा रहे हैं।' मुंबई इंडियंस को गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में केकेआर से सात विकेट से हार झेलनी पड़ी। इससे पहले उसे टूर्नामेंट की बहाली के बाद अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से 20 रन से पराजय का सामना करना पड़ा था। बॉन्ड ने कहा, 'फ्रेंचाइजी एक चीज बहुत अच्छी तरह से कर रही है। उसकी निगाह न सिर्फ इस टूर्नामेंट को जीतने पर है बल्कि वह इसके बाद होने वाले टी20 विश्व कप को भी ध्यान में रखकर भी अपने खिलाड़ियों के कार्यभार के बीच संतुलन बना रही है। हमें उम्मीद है कि हार्दिक अगले मैच में वापसी करेगा। जैसे मैंने पहले कहा कि उन्होंने आज भी अच्छा अभ्यास किया।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3kIUzX3
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support