Saturday, September 25, 2021

राजस्थान के खिलाफ क्या आज विरेंदर सहवाग का रेकॉर्ड तोड़ पाएंगे ऋषभ पंत?

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स (Delhi Capitals vs Rajasthan Royals) के बीच आईपीएल 2021 का 36वां मैच शनिवार को अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) करेंगे वहीं राजस्थान की अगुआई संजू सैमसन (Sanju Samson) करेंगे। इस मुकाबले में दोनों विकेटकीपर्स के बीच भी अलग से जंग देखने को मिल सकती है। पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स अब तक इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 9 मैचों से 14 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। यदि पंत की टीम इस मुकाबले को जीतने में सफल रहती है तो वह फिर से नंबर वन पर पहुंच जाएगी। 23 वर्षीय पंत राजस्थान के खिलाफ अपने नाम एक बड़ा रेकॉर्ड दर्ज कर सकते हैं। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सबसे अधिक रन बनाने का रेकॉर्ड पूर्व विस्फोटक ओपनर विरेंदर सहवाग के नाम दर्ज है। सहवाग ने दिल्ली के लिए 2382 रन बनाए सहवाग ने दिल्ली के लिए 86 मैचों की 85 पारियों में एक शतक और 17 अर्धशतकों की मदद से कुल 2382 रन बनाए हैं। सहवाग ने दिल्ली की ओर से साल 2008 से 2013 तक खेला। पंत पूर्व ओपनर सहवाग के रेकॉर्ड तोड़ने से 56 रन दूर पंत राजस्थान के खिलाफ 56 रन बनाते ही इस रेकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे। बाएं हाथ के बल्लेबाज पंत ने दिल्ली की ओर से 77 मैचों में एक शतक और 14 अर्धशतक के साथ कुल 2327 रन बनाए हैं। आईपीएल 2021 के मौजूदा सीजन के 9 मैचों में ऋषभ पंत ने 248 रन बनाए हैं जिसमें 2 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 58 रन रहा है। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के दिल्ली टीम में लौटने के बाद बाद भी पंत की कप्तानी बरकरार है। आईपीएल के पहले चरण में चोट के कारण श्रेयस बाहर हो गए थे जिसके बाद पंत को कप्तानी सौंपी गई थी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/39ySfLG
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support