Tuesday, September 7, 2021

भारत की जीत के बाद कोहली ने बजाया का 'बाजा', किसी ने कहा 'क्लासलेस', किसी ने दिया साथ

लंदन भारतीय कप्तान विराट कोहली खेल का पूरा लुत्फ उठाते हैं। वह जोश से भरपूर होकर मैदान पर नजर आते हैं। कोहली दर्शकों को भी जवाब देते हैं। भारत ने इंग्लैंड को जैसे ही ओवल के मैदान पर जीत हासिल की कोहली ने इंग्लैंड की बार्मी आर्मी को ट्रोल किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर कोहली के पक्ष और विपक्ष में ट्वीट्स की भरमार हो गई है। इंग्लैंड की हार के बाद कोहली ने जिस तरह बार्मी आर्मी को टारगेट करते हुए जीत का जश्न मनाया उसे कई इंग्लिश फैंस, पत्रकारों और जानकारों ने कोहली पर निशाना साधा है। इसे 'क्लासलेस' करार दिया है। इसके साथ ही कुछ ऐसे भी लोग हैं जो कोहली के समर्थन में उतर आए हैं। इंग्लैंड के अखबार डेली मेल के क्रिकेट पत्रकार लॉरेंस बूथ ने मजाक में ट्वीट किया, 'मजा आ गया, उनके टीम के खिलाड़ी विकेट का जश्न मना रहे हैं लेकिन कोहली ने इंग्लैंड के फैंस को निशाना बनाने का मौका नहीं चूके!' उन्होंने अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा, 'मैं कन्फ्यूजन दूर करना चाहता हूं। मुझे यह बिलकुल पसंद नहीं आया। मुझे यह बिलकुल अजीब लगा जब एक चोटी का खिलाड़ी जिसने विपक्षी टीम को बुरी तरह मात दी है लेकिन वह फैंस के साथ भी 'पंगा' लेने से नहीं चूक रहा।' बार्मी आर्मी ने भी टि्वटर पर कोहली की तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह ट्रम्पट बजाने की ऐक्टिंग कर रहे हैं। उन्होंने मजाक में ट्वीट किया, 'हां, हम जानते हैं कि आप आर्मी में आना चाहते हैं विराट। हमें इशारा मिल गया।' इंग्लैंड के सामने चौथी पारी में 368 रन का लक्ष्य था। रोरी बर्न्स और हसीब हमीद ने मिलकर 100 रन की सलामी साझेदारी की। भारतीय टीम ने पहले सेशन के बाद कमाल की वापसी की और इंग्लैंड को 210 रन पर ऑल आउट कर मैच 157 रन से जीत लिया। भारत ने अब सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3h9wmXn
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support