Tuesday, September 21, 2021

अबुधाबी की बीच से सचिन की बेटे संग आई सेल्फी, कांबली बोले- बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां ...

नई दिल्ली अपने फैंस के बीच 'भगवान' का दर्जा रखने वाले दिग्गज सचिन तेंडुलकर इस समय यूएई में मुंबई इंडियंस टीम के साथ मौजूद हैं। सचिन जब खेलते थे उस समय उन्होंने आईपीएल के कई मैचों में मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई। हालांकि इस समय सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) आईपीएल 2021 में मुंबई फ्रैंचाइजी के साथ अलग भूमिका में हैं। वह इस समय टीम के मेंटॉर हैं। मुंबई इंडियंस टीम में सचिन के बेटे अर्जुन तेंडुलकर (Arjun Tendulkar) भी मौजूद हैं। आईपीएल 2021 (IPL 2021) खिलाड़ियों की नीलामी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने जूनियर तेंडुलकर को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। पिता-पुत्र की इस जोड़ी को रेकॉड 5 बार की चैंपियन टीम के साथ देखना शानदार है। सचिन (Sachin-Arjun Tendulkar Selfie) ने मंगलवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन के साथ खुद की एक खूबसूरत सेल्फी शेयर किया। इस फोटो में पिता पुत्र की जोड़ी अबुधाबी बीच पर इंज्वॉय करती हुई नजर आ रही है। दिग्गज तेंडुलकर ने फोटो का कैप्शन लिखा, ' अपने सनशाइन के साथ (With my SONshine)!' मास्टर ब्लास्टर और अर्जुन की फोटो को देख फैंस की ओर से कॉमेंट बॉक्स में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई। सचिन की बिटिया सारा ने रेड हॉर्ट इमोजी पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की है वहीं तेंडुलकर के बचपन के दोस्त विनोद कांबली (Vinod Kambli) ने लिखा, ' बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां शुभान अल्लाह।' एक यूजर ने लिखा, ' सचिन सर, जस्टिन बीवर के साथ।' अर्जुन को आईपीएल में डेब्यू का इंतजार ऑलराउंउर अर्जुन तेंडुलकर को अब भी आईपीएल में डेब्यू का इंतजार है। बाएं हाथ के पेसर अर्जुन लोअर ऑर्डर के बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं। आईपीएल में उनके प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी। मौजूदा आईपीएल 2021 के 8 मैचों में अर्जुन को अभी तक मुंबई इंडियंस ने प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ztza88
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support