Tuesday, September 7, 2021

आयशा के प्यार में इतने दीवाने थे धवन कि चैटिंग के चक्कर में छूट गई थी फ्लाइट

नई दिल्ली शिखर धवन और उनकी पत्नी के बीच ऐसा क्या हुआ कि नौबत तलाक तक आ गई ये तो किसी को नहीं पता, लेकिन भारतीय ओपनर आयशा से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। ये बाद सभी जानते हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट से पूरी दुनिया ने जाना कि शादी के नौ साल बाद अब दोनों साथ नहीं हैं। वेस्ट दिल्ली के लड़के और भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई लड़की की यह लव स्टोरी जितनी रोमेंटिक थी, अंत उतना ही दुखद। एक वीडियो में पूरी जिंदगी की कहानीमशहूर एंकर शिबानी दांडेकर ने एक यूट्यूब चैनल के लिए आयशा का खास इंटरव्यू लिया था। तीन साल पहले लंदन की गलियों में शूट हुए इस वीडियो में आयशा अपनी पर्सनल लाइफ, तलाक, शिखर धवन से दोस्ती फिर प्यार। टैटू, फिटनेस का शौक। बेटे जोरावर से जन्म की कई कहानियां मजे से सुना रही है। जब धवन की छूट गई फ्लाइटफेसबुक पर फिटनेस फ्रेक आयशा ने अपनी बॉक्सिंग रिंग की तस्वीरें अपलोड की थी, जिसे देखकर ही शिखर उनके प्यार में पड़े। तुरंत फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, जिसे आयशा ने कई दिन तक एक्सेप्ट ही नहीं की थी। बाद में जब दोनों फ्रेंड्स बने तो गब्बर ने मैसेज भेजकर बातचीत करनी चाही। चैटिंग का सिलसिला आगे बढ़ा। अगले कुछ दिन यही चलता रहा। एक बार चैटिंग करते-करते तीन घंटे गुजर गए। आयशा से बातों में मगन शिखर धवन की फ्लाइट मिस हो गई। टैटूज की दीवानी हैं आयशाकोलकाता में जन्मीं आयशा की मां बंगाली है और पिता ऑस्ट्रेलियन। आयशा जब आठ साल की थी तब उन्होंने भारत छोड़ दिया था। नए देश में बसने के बाद आपको नए सिरे से शुरुआत करनी होती है। नए चैलेंजेस सामने होते है। खुद को मेंटली और फिजिकल फिट रखने के लिए आयशा ने खेलों को चुना। फिटनेस फ्रीक आयशा, शिखर धवन की तरह टैटूज की भी दीवानी हैं। अपने बाएं बाह पर उन्होंने बड़ा सा ओम गुदवाया है। दाएं हाथ में कुछ अलग डिजाइन हैं। 18 साल पर भारत घूमने आई आयशा ने अपना पहला टैटू पैर में बनवाया था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3nqSxN1
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support