Friday, September 17, 2021

कप्तान रोहित तो उपकप्तान कौन? राहुल-पंत ही नहीं, यह गेंदबाज भी है रेस में

नई दिल्लीविराट कोहली के टी-20 वर्ल्ड कप-2021 के बाद कप्तानी छोड़ने के फैसले के साथ ही रोहित शर्मा का भारतीय क्रिकेट टीम का टी-20 कप्तान बनना तय माना जा रहा है। वर्ल्ड कप विनिंग टीम के सदस्य सुनील गावसकर, संदीप पाटिल और दिलीप वेंगसरकर सहित कई दिग्गज इसका समर्थन कर रहे हैं। फैंस भी ऐसी ही राय रखते हैं। ऐसे में एक और सवाल खड़ा हो गया है कि अगर रोहित टीम के कप्तान होंगे तो उपकप्तान कौन बनेगा? रिपोर्ट्स की मानें तो इस दौड़ में ओपनर केएल राहुल सहित 3 खिलाड़ी शामिल हैं। माना जा रहा है कि केएल राहुल और ऋषभ पंत उपकप्तान बनने योग्य हैं, लेकिन इस दौड़ में तेज गेंदबाज का नाम भी शामिल है। बुमराह तीनों फॉर्मेट में टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं और उन्होंने न केवल गेंद से बल्कि अपनी बैटिंग से भी टीम इंडिया को कई मैच जितवाए हैं। दूसरी ओर, केएल राहुल और ऋषभ पंत खराब प्रदर्शन की वजह से T20 टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जा चुके हैं। ऋषभ पंत को ऑस्ट्रेलिया, जबकि राहुल को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में बाहर बैठना पड़ा था। हालांकि, इस बारे में महान क्रिकेटर सुनील गावसकर ने लोकेश राहुल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भारत को भविष्य के कप्तान के रूप में राहुल को तैयार करना चाहिए। गावसकर चाहते हैं कि बीसीसीआई फिलहाल राहुल को भारत का उपकप्तान बनाए। राहुल फिलहाल आईपीएल की फ्रैंचाइजी पंजाब किंग्स के कप्तान हैं। गावसकर ने कहा- यह अच्छी बात है कि बीसीसीआई आगे देख रहा है। आगे के बारे में सोचना महत्वपूर्ण है। अगर भारत एक नए कप्तान को तैयार करना चाहता है, तो राहुल को देखा जा सकता है। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। अब भी इंग्लैंड में उनकी बल्लेबाजी बहुत अच्छी थी। वह आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 50 ओवरों के क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें उपकप्तान बनाया जा सकता है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3hEc9cs
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support