दुबईदिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को घोषणा की कि आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 19 सितंबर से बहाल हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे मैचों में टीम के कप्तान बरकरार रहेंगे। जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कोविड-19 संक्रमण के कई मामले आने के कारण आईपीएल सत्र को निलंबित किए जाने से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने पंत की अगुआई में शानदार प्रदर्शन किया था जिससे उन्हें कप्तान बरकरार रखे जाने की पूरी उम्मीद थी। फ्रैंचाइजी ने आधिकारिक बयान में कहा, ‘जेएसडब्ल्यू-जीएमआर के सह-स्वामित्व वाली दिल्ली कैपिटल्स ने आज घोषणा की कि इंडियन प्रीमियर लीग के शेष 2021 सीजन के लिए पंत कप्तान के रूप में बने रहेंगे।’ पंत को आईपीएल 2021 के शुरूआत में अय्यर के चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर रहने के बाद दिल्ली का कप्तान नियुक्त किया गया था। पंत के नेतृत्व में दिल्ली ने आईपीएल 2021 के पहले चरण में सफलता हासिल की थी और वह फिलहाल आठ मैचों में छह जीत और दो हार के साथ 12 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर है। टूर्नामेंट के कोरोना के कारण स्थगित होने के बाद अय्यर को चोट से उबरने का समय मिला। 19 सितंबर से शुरू हो रहे आईपीएल 2021 के दूसरे हॉफ से अय्यर करीब छह महीनों के अंतराल के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे। दिल्ली अपने अभियान की शुरूअत 22 सितंबर को दुबई में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से करेगी।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3tLm4So






0 comments:
Post a Comment